कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल की व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। विपिन बरथुनिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रदर्शनकारियों ने हॉस्पिटल प्रशासन को व्यवस्था सुधार के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। विपिन बरथुनिया ने कहा- एमबीएस हॉस्पिटल में हाड़ौती संभाग से मरीज इलाज के लिए आते हैं। हॉस्पिटल में हर जगह लाईनें लगी रहती हैं। ऐसे में मरीजों के 2 से 3 दिन खराब हो जाते हैं। उन्हें पर्ची कटवाने, डॉक्टर को दिखाने व जांच रिपोर्ट लेने में ही पूरा दिन बीत जाता है मरीज का इलाज शुरू नहीं हो पाता। उसे दूसरे दिन भी डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखाने के लाइन में लगना पड़ता है। हॉस्पिटल में आए दिन चोरियां हो रही है। गंदगी का आलम है। इन्हीं अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए हॉस्पिटल अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। अगर 10 दिन में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હાલોલ લગનના રાજમાર્ગો પર ભગવાન શ્રી રામદેવપીર ની ભવ્ય શોભા યાત્રા યોજાઈ
હાલોલ લગનના રાજમાર્ગો પર ભગવાન શ્રી રામદેવપીર ની ભવ્ય શોભા યાત્રા યોજાઈ
ધ્રાંગધ્રામાં રેલ નીચે ઝંપલાવનાર યુવકનું કરૂણ મોત નીપજ્યું
ધ્રાંગધ્રા શહેરનાં મોચીવાડ રેલવે બ્રિજના પાટા ઉપર એક યુવાને મોત વહાલું કરીને ચાલુ ટ્રેન નીચે...
बीसलपुर बांध को लेकर बड़ी खबर, …तो इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
राजस्थान में मानसून की बेरुखी के चलते पिछले तीन से जयपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध...
કમોસમી વરસાદની આગાહીને ધ્યાને લઈ દાહોદનાં ખેડૂતો આ સાવચેતી રાખે
દાહોદ, તા. ૧૫ : હવામાન ખાતાની આગાહીને અનુલક્ષીને તા.૧૫.૦૩.૨૦૨૩ થી તા.૧૯.૦૩.૨૦૨૩ દરમિયાન...