वाशिंगटन। पहली अमेरिकी राष्ट्रपति पद की बहस में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप रूस के मुद्दे पर भिड़ गए। कमला हैरिस ने पुतिन के साथ डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती का मजाक उड़ाया।

कमला हैरिस ने ट्रंप पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया। बहस बढ़ते-बढ़ते रूस-यूक्रेन युद्ध तक पहुंच गई। इस पर ट्रंप ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस युद्ध को समाप्त करना अमेरिका के सर्वोत्तम हित में है।

पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे

कमला हैरिस ने कहा डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दबाव में झुक जाएंगे। हैरिस ने आगे कहा कि पुतिन कीव में बैठे होंगे और उनकी नजर पोलैंड से शुरू होकर बाकी यूरोप पर होगी। आप हार मान लेंगे और उस तानाशाह के साथ दोस्ती करना चाहेंगे जो आपको दोपहर के भोजन में खा जाएगा।