पूर्व कुश्ती कोच और विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट ने विनेश के राजनीति में प्रवेश करने के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी संगीता फोगाट अब उनके सपने को आगे ले जाएगी। महावीर फोगाट ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए अपनी बेटी को तैयार करना शुरू कर दिया है। पिछले शुक्रवार विनेश ने टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया (संगीता के पति) के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं। वो जींद जिले के जुलाना से चुनावी मैदान में उतरेंगी। महावीर फोगाट ने कहा, विनेश को लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलना चाहिए था, लेकिन अब वह राजनीति में आ गई हैं। इसलिए हमने संगीता फोगाट को 2028 ओलंपिक के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। वह भारत के लिए पदक लाएंगी। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के कारण संगीता राष्ट्रीय चैंपियनशिप से चूक गईं थी। बबीता फोगाट घुटने की परेशानी से जूझ रही हैं, इसलिए उनके मैट पर वापस आने का कोई मतलब नहीं है। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता ने कहा कि वह विनेश के राजनीति में आने और अगले महीने हरियाणा चुनाव लड़ने के फैसले के खिलाफ हैं। वे चाहते थे कि विनेश 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में हिस्सा लें और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કુલ૧૫ ટીમો દ્વારા સર્ચ ઓપરેશનમાં ૧,૨૫,૬૦,૧૨૩ની માતબર રકમનો મુદ્દામાલ કબ્જે કરતી ગાંધીનગરજીલ્લા પોલીસ
કુલ૧૫ ટીમો દ્વારા સર્ચ ઓપરેશનમાં ૧,૨૫,૬૦,૧૨૩ની માતબર રકમનો મુદ્દામાલ કબ્જે કરતી ગાંધીનગરજીલ્લા પોલીસ
जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को श्रंद्धाजलि
जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को श्रंद्धाजलि
बून्दी। पूर्व प्रधान...
સી.એન.વિદ્યાલય કપડવંજ મા "ડૉ. આંબેડકર શિષ્ટ વાંચન પરિક્ષા " યોજાઈ.
સી.એન.વિદ્યાલય કપડવંજ મા બહુજન સ્વાભિમાન સંઘ દ્વારા આયોજિત "ડૉ. આંબેડકર શિષ્ટ વાંચન...
राजस्थान चुनाव...पहली लिस्ट के लिए भाजपा नेता दिल्ली में:मोदी-नड्डा सीईसी की बैठक में मौजूद; वसुंधरा राजे समेत नेताओं से कर रहे चर्चा
राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर रविवार 1 अक्टूबर रात 9 बजे भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति...
ধেমাজিৰ বৰদলনিত শিক্ষক দিৱসৰ দিনাই শিক্ষকৰ আত্মহত্যা
ধেমাজি জিলাৰ বৰদলনিত শিক্ষক দিৱসৰ দিনাই শিক্ষকৰ আত্মহত্যাৰ ঘটনাই চাঞ্চল্যৰ সৃষ্টি কৰিছে৷...