राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे सब्जी की फसलें बर्बाद हो गई हैं. इसका असर आम आदमी की रसोई पर पड़ा है. इससे खाने की थाली का स्वाद बिगड़ गया है. पिछले दो महीने से सब्जियों के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. जिसका असर इस समय आम आदमी की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है. रोजाना सब्जियां खरीदना उसके लिए बोझ बनता जा रहा है. फ्री में मिलने वाला धनिया भी ग्राहकों की पहुंच से दूर होने लगा है. हालात ये हैं कि बारिश के कारण कृषि मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है. इसके चलते दूसरे राज्यों से सब्जियां मंगवानी पड़ रही हैं, क्योंकि राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के कारण सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. यही वजह है कि एशिया की सबसे बड़ी जयपुर की मुहाना मंडी में दूसरे राज्यों से सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है. इसके चलते सब्जियों के दाम ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं. मुहाना मंडी में सब्जी विक्रेता राम हरि ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हमारे क्षेत्र की लोकल सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं. इसके कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं. अब हमारे पास उत्तर प्रदेश से सब्जियां आ रही हैं. इसके कारण कई सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं.इनमें धनिया 300 रुपये प्रति किलो, लहसुन 400 रुपये प्रति किलो, नींबू 120 रुपये प्रति किलो, प्याज 70 रुपये प्रति किलो, अदरक 100 रुपये प्रति किलो और आलू 40 रुपये प्रति किलो के भाव से ग्राहकों को बेचा जा रहा है. धनिया, जो हम हमेशा सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों को मुफ्त में देते थे, आज दुकानों में कहीं नजर नहीं आ रहा है. अगर बारिश का मौसम ऐसे ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में और भी सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વલભીપુર નગરપાલિકાના કોર્પોરેટરો દ્વારા શહેરની ગટર સફાઈ ઝુંબેશ હાથ ધર્યો
વલભીપુર નગરપાલિકાના કોર્પોરેટરો દ્વારા શહેરની ગટર સફાઈ ઝુંબેશ હાથ ધર્યો જેમાં નગરપાલિકાના...
સુરત જિલ્લામાં ૧,૫૨,૭૦૦ બાળકો પોલિયોની રસી આપવામાં આવી
બારડોલી : સુરત જિલ્લા આરોગ્ય વિભાગ દ્વારા ‘પોલિયો રવિવાર’ અંતર્ગત પ્રથમ દિવસે...
દારૂની હેરાફેરીનો નવો કીમિયો,LCB પોલીસે દારૂની હેરાફેરી કરતી તવેરા સાથે એકને ઝડપ્યો.
છોટાઉદેપુર જિલ્લા LCB પોલીસને મળેલી બાતમી આધારે નસવાડી તાલુકાના ધામસીયા ચેક પોસ્ટઃ પાસેથી તવેરા...
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ऑडियो मैसेज पर भी मिल रहा View Once ऑप्शन, यहां जानें सारी डिटेल्स
WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब तक आप जिस व्यू वन्स ऑप्शन का इस्तेमाल फोटो...
PM Modi Goa Visit: आज गोवा में पीएम मोदी करेंगे 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, देशभर के हजारों एथलीट लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोवा में पहली बार हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों का गुरुवार को उद्घाटन...