कोटा शहर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। कोचिंग सिटी में कोचिंग ऐरिया इन दिनों गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजाएमान हो रहे हैं। लैंडमार्क सिटी में चम्बल हॉस्टल एसोएिशन की ओर से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें हजारों कोचिंग स्टूडेंट प्रतिदिन पूजा अर्चना कर रहे हैं, शाम की महाआरती में स्टूडेंटों का हुजूम उमड़ जाता है और गणपति बप्पा के गगनचुंबी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। सोमवार को भी सायं आरती में स्टूडेंटों ने जमकर गणेशोत्सव का आनंद लिया, प्रथम पूजनीय की आराधना की और महाआरती की। एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि डॉक्टर गणेश जी की महाआरती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगदीश सोनी एवं कुन्हाड़ी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज उपस्थित रहे। डॉ. सोनी ने भक्ति भाव के साथ महाआरती की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टूडेंट को भगवान गणेश जी सद्बुद्धि प्रदान करते हैं, स्टूडेंट यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मन में श्रद्धा, विश्वास व लगन है तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। मेहनत करने वालों की सफलता में देरी हो सकती है, लेकिन मेहनत का परिणाम सुखद ही होता है और इस कार्य में गणेश जी उनकी मदद करेंगे। सीआई अरविंद भारद्वाज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और गणेश जी की आरती की। इस दौरान सीआई भारद्वाज ने कविता सुनाई तो सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी ने भगवान के भजन भी सुनाए। सचित सतप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चे घर से दूर रहते हैं और उन्हें यहां घर सा माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। स्टूडेंटों के साथ हर पर्व, उत्सव मनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, सचिव सतप्रीत सिंह, मनीष मुंदडा, अर्जुन सिंह, रमेश धाकड़, राजेश कटारिया, बंटी नागर, राधेश्याम प्रजापत, सोहन सिंह सहित कई स्टूडेंट, उनके अभिभावक और निवासरत लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગોધરા વિધાનસભા સી.કે.રાઉલજીના જમાઈબેલેટથી મતદાન થવાનું હોય તે મતદાન મથકમાં બોગસ વોટિંગ કરતા ઝડપાયા.
ગોધરા વિધાનસભા સી.કે.રાઉલજીના જમાઈબેલેટથી મતદાન થવાનું હોય તે મતદાન મથકમાં બોગસ વોટિંગ કરતા ઝડપાયા.
મહુવા ગણપતિ મહોત્સવ ગાંધી બાગ કા રાજા ની પધરામણી#azadmedialive#mahuva#news#gujartinews#gujarat
મહુવા ગણપતિ મહોત્સવ ગાંધી બાગ કા રાજા ની પધરામણી#azadmedialive#mahuva#news#gujartinews#gujarat
अब ट्रेन में सीट का झंझट होगा खत्म, ये तरीका फॅालो कर मिलेगा कंफर्म टिकट
हर किसी को कहीं न कहीं रेल में यात्रा जरूर करनी होती है. रेल यात्रा जब बोझिल हो जाती है जब आपके...
Electric Scooter सेगमेंट में OLA की बादशाहत कायम, जानें April 2024 में कितनी हुई बिक्री
भारतीय बाजार में Electric Scooter की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। April 2024 में OLA...
कांवड़ रूट की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के फरमान का JDU ने किया विरोध, मुस्लिम धर्मगुरु भी नाराज
यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर जिले में खाने-पीने और फल की दुकानें लगाने वाले...