कोटा जिले के प्रभारी एवं सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि मानसून सीजन खत्म होने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। बारिश का दौर खत्म होते ही पहली प्राथमिकता क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होगी। प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की गई बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सहित विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सड़कें ऐसी हों जो लम्बे समय तक टिकें और बार-बार मरम्मत की आवश्यकता नहीं पडे़। उन्होंने सड़क मरम्मत की निविदा में पॉइन्ट-टू-पॉइन्ट मरम्मत के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच टीम गठित कर वर्तमान में प्रगतिरत् कार्यों के साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यों की भी गुणवत्ता जांच करने तथा गुणवत्ता खराब पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सड़कें गारंटी पीरियड में हैं उन सड़कों की मरम्मत संबंधित कॉन्ट्रेक्टर फर्म से प्राथमिकता से करवाई जाए। उन्होंने गारंटी पीरियड वाली सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। श्री दक ने विभिन्न विभागों के प्रगतिरत् कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों एवं स्वीकृत कार्यों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने पीएचईडी अधिकारियों को पाईप लाईन डालने के लिए किए गए रोडकट के बाद सड़क की मरम्मत सही ढंग से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन परियोजनाओं में गुणवत्ता के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं उस पर की गई कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली। श्री दक ने जल जीवन मिशन के तहत कोटा जिले में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं डाली जा रही पाईप लाईन की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेवीवीएनएल अभियंताओं से कृषि कनेक्शनों की वर्तमान स्थिति, लम्बित कनेक्शनों एवं बिजली कनेक्शन के लिए नए आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर उपलब्धता एवं खराब ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के बारे में भी पूछा। प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दीगोद एवं चेचट में नए महाविद्यालयों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, नशामुक्ति केन्द्र के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है, 150 बेड के प्रस्तावित जिला अस्पताल के लिए 17 बीघा जमीन आवंटित हो चुकी है। बैठक में बताया गया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन चिन्हित की जा चुकी है। संभाग स्तर पर बनने वाले बालिका सैनिक स्कूल के लिए जमीन चिन्हीकरण की प्रक्रिया चल रही है। कनवास में रोडवेज बस स्टेंड के लिए संशोधित प्रस्ताव भेजे गए हैं। श्री दक ने हाल ही में अतिवृष्टि के कारण कोटा जिले में फसलों को हुए नुकसान के सर्वे एवं एस्टीमेट बनाकर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी फसल खराबे का आकलन करेगी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के फॉर्मूले के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से स्वीकृत एनिकट के बारे में जानकारी मांगी। श्री दक ने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए किए गए उपायों एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां लगातार चलाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने 18 सितम्बर को आयोजित होने वाले रोजगार महोत्सव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन मुकेश चौधरी, राकेश जैन एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope
સુરેન્દ્રનગર એસ.ઓ.જી પોલીસે ગેરકાયદેસર પિસ્તોલ અને કારતુસ સાથે એક શખ્સને ઝડપી પાડ્યો
સુરેન્દ્રનગર એસ.ઓ.જી પોલીસે ગેરકાયદેસર પિસ્તોલ અને કારતુસ સાથે એક શખ્સને ઝડપી પાડ્યો
આમ આદમી પર્ટી ના ચાર દિગ્ગજ નેતાઓ ગુજરાત ના પ્રવશે.#gujarat_geeta_news_
આમ આદમી પર્ટી ના ચાર દિગ્ગજ નેતાઓ ગુજરાત ના પ્રવશે.#gujarat_geeta_news_
'हाथ तो मिला लिया, पर अब मुस्लिम लीग से आ रही शर्म', स्मृति ईरानी ने रैली में IUML के झंडे छिपाने पर राहुल गांधी से पूछा सवाल
Smriti Irani attack Rahul Gandhi लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से भाजपा और कांग्रेस में...