बूंदी। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला बूंदी की विशेष बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्रियों ने भाग लिया। महासंघ जिलाध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने बताया कि जिले में महासंघ के जिलाध्यक्ष के चुनाव तथा ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी, जिसमें प्रत्येक संबद्ध संगठन से तीन सदस्यों का नाम तथा संबद्धता शुल्क संकलित कर अस्थाई मतदाता सूची तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड़, महामंत्री महावीर सियाग को जयपुर प्रदेश कार्यालय में भेजी जाएगी और चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार तिवारी के मौजूदगी में तथा उनके निर्देशानुसार चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक को महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सर्व सम्मति से जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में यह तय किया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्ष 24 सितंबर तक अपने तीन सदस्यों के नाम तथा संबद्धता शुल्क जिले के जिलाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष के पास जमा कर दें तथा रसीद प्राप्त कर ले ताकि 24 सितंबर के बाद में कभी भी जिले में प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार चुनाव संपन्न कराए जा सके। इस अवसर पर अधीनस्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मीणा, कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष एवं महासंघ के जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी, राजस्थान आयुर्वेद परिचारक संघ के जिला अध्यक्ष हीरालाल सैनी आदि उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા ભોયણ ગામે ગોકુળનગર સોસાયટીમાં પાણીનાં ટાંકાનું ખાતમુહૂર્ત કાર્યક્રમ યોજાયો
ડીસા ભોયણ ગામે ગોકુળનગર સોસાયટીમાં પાણીનાં ટાંકાનું ખાતમુહૂર્ત કાર્યક્રમ યોજાયો
Narottam Mishra की सीट Datia का आखिरी अपडेट क्या है? हारे या जीते | MP Election Result
Narottam Mishra की सीट Datia का आखिरी अपडेट क्या है? हारे या जीते | MP Election Result
Beharbari Output Actor Anshuman Bhuyan performs at Baligaon Raas festival in Dhakuakhana
Actor Beharbari Output Anshuman Bhuyan || Baligaon Ras festival || Dhakuakhana || Dupsunga
Jammu-Kashmir News: Ghulam Nabi Azad ने Farooq Abdullah को लेकर किया सनसनीखेज दावा | PM Modi
Jammu-Kashmir News: Ghulam Nabi Azad ने Farooq Abdullah को लेकर किया सनसनीखेज दावा | PM Modi