जम्मू—कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के प्रचार की सरगर्मी तेज होने के साथ—साथ आरोपों—प्रत्यारोपों का दौर भी परवान पर आ गया है। जम्मू—कश्मीर में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के दूसरे दिन शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी पर जम्मू-कश्मीर को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जीते तो यहां आतंक का राज होगा। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में सरकार का हिस्सा बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय दलों और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ ‘सौदा किया है’। शाह ने जम्मू में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘राहुल बाबा कहते हैं कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देंगे। आप क्यों जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह दर्जा तो सिर्फ भारत सरकार दे सकती है। प्रधानमंत्री दे सकते हैं। हम पहले ही कह चुके हैं चुनाव के बाद उचित समय पर जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा। जो चीज हम पहले ही दे चुके हैं, उसे यह मांग रहे हैं।आतंकवाद घटाया, सिनेमाघर खुले: पिछली सरकारों को घेरते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भाजपा ने आतंकवाद को 70% तक कम करने का काम किया है और आतंकवादियों से लोहा भी लिया है। उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सफलता और सिनेमाघरों को फिर से खोलने को इसका सबूत बताया और कहा कि अगर कांग्रेस—नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठजोड़ जम्मू-कश्मीर की सत्ता में लौटा तो आतंकवाद फिर से वापस आ जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
छात्राओं को दी भारत छोड़ो आन्दोलन के इतिहास की जानकारी
छात्राओं को दी भारत छोड़ो आन्दोलन के इतिहास की जानकारी
बून्दी। गुरुवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय...
કુંભારવાડા વિસ્તારમા. રહેતી પરણિતાને સાસરિયાઓ દ્વારા ત્રાસ
માહિર કલમ ન્યૂઝ પેપર & ચેનલ માટેગુજરાતના તમામ જિલ્લા તેમજ તાલુકાઓમાં ઉત્સાહી રિપોર્ટર,...
મહુવા ધાવડી ચોકમાં સતત એક મહીનાથી ગટરના ગંદા ઉભરાયા પાણી
મહુવા ધાવડી ચોકમાં સતત એક મહીનાથી ગટરના ગંદા ઉભરાયા પાણી
3વર્ષથી એકજ બસમાં મુસાફરી કરતા વેપારીની રૂપિયાની બેગની ચોરી કરનાર ડ્રાઇવર, કંડકટર,અન્ય એકની ધરપકડ
3વર્ષથી એકજ બસમાં મુસાફરી કરતા વેપારીની રૂપિયાની બેગની ચોરી કરનાર ડ્રાઇવર, કંડકટર,અન્ય એકની ધરપકડ
Hyundai Venue Knight Edition भारत में 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें क्या है खास
Hyundai Venue Knight Edition नाइट एडिशन की थीम ब्लैक कलर ही है। इसमें । फ्रंट ग्रिल रूफ रेल्स...