नीमराणा में स्थित होटल हाईवे किंग में आज सुबह बदमाशों ने फिरौती की मांग को लेकर फायरिंग की। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की ओर से पूरे इलाके में नाकाबंदी करा दी गई है। लेकिन अब तक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वारदात आज सुबह करीब छह बजे की है। बाइक सवार दो बदमाश आधुनिक हथियारों के साथ होटल में पहुंचे। उन्होंने होटल के कर्मचारियों और मेहमानों को धमकाते हुए फिरौती की मांग की। इसके लिए उन्होंने पहले एक पर्ची थमाई। बदमाशों ने जो पर्ची थमाई। उसमें किसी कौशल गैंग की ओर से फिरौती मांगने की बात सामने आ रही है।इसके बाद में 20 राउंड से अधिक फायरिंग की। इस अंधाधुंध गोलीबारी के बाद बदमाश होटल से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान होटल में अफरातफरी मच गई। लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने नाकाबंदी की और आसपास के सभी मार्गों पर चेकिंग शुरू की। इसके अलावा होटल और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन छानबीन की जा रही है।पुलिस के अधिकारी इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित सुराग के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नीट पेपर लीक मामले में पहली बार पीएम मोदी का बयान आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा...
આવું અમદાવાદ માં તમે ક્યારેય નહી જોયું હોય
આવું #અમદાવાદ માં તમે ક્યારેય નહી જોયું હોય આપણું અમદાવાદ
ઘારી તાલુકા દલખાણીયા મા બોળચોથ ની ઉજવણી જુઓ માત્ર અમરેલી મેટ્રો ન્યુઝ ચેનલ પર
ઘારી તાલુકા દલખાણીયા મા બોળચોથ ની ઉજવણી જુઓ માત્ર અમરેલી મેટ્રો ન્યુઝ ચેનલ પર
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र आज से:अब्दुल रहीम राथर स्पीकर चुने जाएंगे, CM उमर ने सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद फैसला लिया
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...