हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। विनेश फोगाट को कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने के बाद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार बयान दे रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस, विनेश फोगाट को मोहरा बना रही है. उन्होंने कहा कि विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह बात सच साबित हुई की उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस की साजिश थी। पिछले साल महिला पहलवानों ने पूर्व भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था।बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आलोचना की है। पवन खेड़ा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा गलत काम करने वालों के लिए स्टैंड लेती है और कांग्रेस गलत के खिलाफ आवाज उठाती है।पवन खेड़ा ने कहा, "जो भी गलत करता है, भाजपा उनके साथ खड़ी है और वे भाजपा के साथ हैं। जिनके साथ अन्याय होता है, कांग्रेस उनके लिए लड़ती है और उनकी आवाज उठाती है और भविष्य में भी उठाएगी।" पवन खेड़ा ने कहा, "बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ छह खिलाड़ियों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। क्या आपने देखा है कि उन पर किन धाराओं का आरोप लगाया गया था? उनकी इस तरह बोलने की हिम्मत कैसे हुई? हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત કોંગ્રેસ પ્રવક્તા પાર્થીવરાજ કઠવાડીયાનો દાવો બળાત્કાર ના આંકડા માં તફાવત
ગુજરાત કોંગ્રેસ પ્રવક્તા પાર્થીવરાજ કઠવાડીયાનો દાવો બળાત્કાર ના આંકડા માં તફાવત
વલભીપુર શહેરની નગરપાલિકામાં પ્રતિક ઉપવાસ પર બેઠેલા સફાઈ કર્મચારીઓએ આજે ઉપવાસ છોડ્યા
વલભીપુર શહેરની નગરપાલિકામાં પ્રતિક ઉપવાસ પર બેઠેલા સફાઈ કર્મચારીઓએ આજે ઉપવાસ છોડ્યા
ઉમરાળા મામલતદાર કચેરી ખાતે 28 તારીખના રોજ ફરિયાદ નિવારણ કાર્યક્રમ યોજાશે
ઉમરાળા મામલતદાર કચેરી ખાતે 28 તારીખના રોજ ફરિયાદ નિવારણ કાર્યક્રમ યોજાશે
बीड जिल्ह्यात आज एक कोरोना पॉझिटिव्ह
बीड जिल्ह्यात आज एक कोरोना पॉझिटिव्ह