कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीते दिनों पेपर लीक के कारण विवादों में घिरी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन की मांग उठाई थी. अब उनकी मांग का कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी समर्थन किया है. लेकिन साथ ही मंत्री मीणा ने इस इस मसले में सवाल भी खड़े किए. सचिन पायलट के RPSC पुनर्गठन वाले सवाल पर मंत्री डॉ. मीणा ने कहा कि सचिन पायलट कह तो सही रहे हैं लेकिन यह काम उनके राज में हो जाता तो ठीक था. आरपीएससी का पुनर्गठन करना बड़ी टेढ़ी प्रक्रिया है. क्योंकि इसका मामला राष्ट्रपति तक जाता है. मत्री मीणा ने आगे कहा कि फिर भी सरकार इसको अपने स्तर पर एग्जामीन करवा रही है. अगर वास्तव में कोई ज्यादा प्रॉब्लम नहीं हुई तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है. शुक्रवार को दौसा में बूथ कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने उक्त बातें कही.मंत्री मीणा ने गहलोत सरकार के समय हुई RAS भर्ती पर में धांधली के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि अभी तक जांच चल रही है. गहलोत सरकार ने 5 साल यूं ही निकाल दिए जबकि हमने उसे समय भी धरना-प्रदर्शन किया और मुझे तो गिरफ्तार तक भी किया गया था. सिविल लाइंस पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की गई. लेकिन भजनलाल सरकार इस मामले पर जांच करवा रही है. हमने दो आरपीएससी मेंबर को जेल में पहुंचा दिया और अब हम धीरे-धीरे बड़े मगरमच्छ दोषियों को भी हम जेल पहुंचाएंगे. जांच में दोषी पाए जाने वाले पर हमारी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
দেশৰ সৰ্বত্ৰে ত্ৰিৰংগা যাত্ৰা ৷
মঙলদৈত প্ৰশাসনৰ সমান্তৰাল ভাবে অনুস্থান আৰু ব্যক্তি বিশেষে কৰিলে ত্ৰিৰংগা যাত্ৰা ৷প্ৰাক্তন বিধায়ক...
માં અંબાના ધામમાં પ્રસાદમાં ડુબલીકેટ ઘી વાપરી ભક્તોની આસ્થા સાથે છેડા કરનાર ત્રણ કરોડની રકમ અટકાવી
માં અંબાના ધામમાં પ્રસાદમાં ડુબલીકેટ ઘી વાપરી ભક્તોની આસ્થા સાથે છેડા કરનાર ત્રણ કરોડની રકમ અટકાવી
Raman Singh की सीट पर बाहरी का मुद्दा एक मिनट में लोकल से नेशनल हो गया | Chhattisgarh Elections 2023
Raman Singh की सीट पर बाहरी का मुद्दा एक मिनट में लोकल से नेशनल हो गया | Chhattisgarh Elections 2023
भाजपा नेता Smriti Irani ने मुख्यमंत्री Omar Abdullah को दी चुनौती, JK विधानसभा में हुए बवाल पर बरसीं
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे बवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता...
સુરત શહેરના અલથાણા વિસ્તારમાં ચાઇના ગેટ પાસે સ્કૂલવાન અને કાર વચ્ચે સર્જાયો અકસ્માત
સુરત શહેરના અલથાણા વિસ્તારમાં ચાઇના ગેટ પાસે સ્કૂલવાન અને કાર વચ્ચે સર્જાયો અકસ્માત