हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनीतिक दल अपने हिसाब से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के साथ ही जीत-हार के दावे में जुटे हैं। हालांकि, हरियाणा चुनाव में असली परीक्षा ‘इंडिया गठबंधन’ की मानी जा रही है, क्योंकि, कहीं ना कहीं हरियाणा में ‘इंडिया गठबंधन’ की गांठ खुलती दिख रही है। शुक्रवार को एक तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में हरियाणा चुनाव से दूरी बनाने के संकेत दिए, तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। इसकी तस्दीक ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की।मीडिया के सवाल के जवाब में राघव चड्ढा ने कहा कि राष्ट्र हित और हरियाणा के हित में निश्चित रूप से गठबंधन होगा। हालांकि, राघव चड्ढा ने ना तो सीट-शेयरिंग पर कुछ बोला और ना ही कुछ और खुलासा किया। दरअसल, हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “देखिए, अभी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि देशहित में, राष्ट्रहित में और हरियाणा के हित में निश्चित रूप से गठबंधन होगा। हम उस दिशा में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।” हरियाणा में गठबंधन में देरी होने के सवाल पर राघव चड्ढा ने कहा, ”चर्चाएं चल रही हैं, इस पर बॉल बाय बॉल कमेंट्री नहीं हो सकती है। उम्मीद कायम है।”हरियाणा में ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर जारी चुप्पी को लेकर सियासी जानकार तरह-तरह के दावे भी कर रहे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। दोनों दलों ने दावा किया था कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत निश्चित है। हालांकि, चुनावी नतीजों में सभी सात सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने कब्जा जमा लिया। इसके तुरंत बाद कांग्रेस और ‘आप’ के बीच गठबंधन खत्म होने का ऐलान भी कर दिया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ghaziabad के हिंडन एयर बेस पर भारत ड्रोन शक्ति एग्जीबिशन, Rajnath Singh ने किया उद्घाटन | Air Force
Ghaziabad के हिंडन एयर बेस पर भारत ड्रोन शक्ति एग्जीबिशन, Rajnath Singh ने किया उद्घाटन | Air Force
29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे Xiaomi 15 और 15 Pro, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ देंगे दस्तक
शाओमी 15 सीरीज 29 अक्टूबर को चाइना में लॉन्च हो रही है। फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी दो मॉडल लेकर आ...
ડીસાના લેબોરેટરી એસોસીયેશન દ્વારા લેબટેક વેલફેર ફાઉન્ડેશન આયોજિત “રતન” લેબટેક કોન્ફરન્સ -24 નું સફળ આયોજન કરવામાં આવ્યું...
ડીસાના લેબોરેટરી એસોસીયેશન દ્વારા લેબટેક વેલફેર ફાઉન્ડેશન આયોજિત “રતન” લેબટેક...
શ્રી રાજપૂત ક્ષત્રિય જાગીરદાર સમાજ દ્વારા ડીસા ખાતે શસ્ત્ર પૂજન કરવામાં આવ્યું
શ્રી રાજપૂત ક્ષત્રિય જાગીરદાર સમાજ દ્વારા ડીસા ખાતે શસ્ત્ર પૂજન કરવામાં આવ્યું
*✍️ભારતના મહાન ખેલાડીઓમાંથી એક રવિચંદ્રન અશ્વિને તાત્કાલિક અસરથી આંતરરાષ્ટ્રીય ક્રિકેટમાંથી નિવૃત્તિ જાહેરાત કરી🏏*
*✍️ભારતના મહાન ખેલાડીઓમાંથી એક રવિચંદ્રન અશ્વિને તાત્કાલિક અસરથી આંતરરાષ્ટ્રીય ક્રિકેટમાંથી...