शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने सुसाइड कर लिया। गावड़ी दोस्तपुरा इलाके में चंबल नदी के किनारे बबूल के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधेड़ की पहचान गावड़ी दोस्तपुरा निवासी रामावतार (56) के रूप में हुई। जो रात को आपसी कहासुनी के बाद घर से निकला था। रामावतार बेलदारी का काम करता था। नयापुरा थाना ASI किशन गोपाल ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब अज्ञात व्यक्ति ने चंबल किनारे पेड़ पर शव लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर देखा तो हनुमान मंदिर के चबूतरे के पास बबूल के पेड़ एक व्यक्ति लटका हुआ था। उसने साफी( गमछे) से फांसी लगा रखी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ व हुलिए के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक का बेटा अजय भी मौके पर पहुंचा। बेटे अजय ने बताया कि उसके पिता शराब का सेवन करते है। रात को मामूली कहासुनी के बाद घर से निकल गए थे जो सुबह तक वापस नहीं लौटे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सूचना पर पहुंची पुलिस शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
जनपद जौनपुर के विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम सभा मीरपुर देवकली में, सूचना पर पहुँचीं पुलिस शव...
चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ बनेगा नया इतिहास, चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत
नई दिल्ली, अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इस सप्ताह नया इतिहास रचने जा रहा है। इसरो (ISRO)...
Tata Nexon CNG Vs Maruti Brezza CNG: बजट में सस्ती नेक्सन या माइलेज में अच्छी ब्रेजा, किसे खरीदेंगे आप
भारतीय बाजार में सीएनजी वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए वाहन...
લીંબડી વિધાનસભા અને વઢવાણ વિધાનસભાના ભાજપના ઉમેદવારોના પ્રચારમાં આવેલ કેન્દ્રીય મંત્રી સ્મૃતિ ઈરાનીએ સભા ગુંજવી
લીંબડી ખાતે કેન્દ્રિય મંત્રી સ્મૃતિ ઈરાની ની વિશેષ ઉપસ્થિતિમાં જાહેર સભા યોજવામાં આવી હતી.જેમાં...
अगले हफ्ते खुलेगा ड्रोन कंपनी ideaForge का IPO, जानिए आईपीओ की प्राइस बैंड से लेकर सभी डिटेल
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge टेक्नोलॉजी ने बुधवार को कहा कि...