हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 90 में से 67 उम्मीदवारों के नाम है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अंबाला कैंट से अनिल विज, कालका से शक्ति रानी, हिसार से कमल गुप्ता को टिकट दिया गया है। पहली सूची में 8 मंत्रियों और 17 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। दूसरी तरफ हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। अटकले लगाई जा रही है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और AAP में गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस और आप के गठबंधन की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इससे कांग्रेस की कमजोरी झलकती है। कल तक न तो AAP और न ही कांग्रेस एक-दूसरे से गठबंधन को तैयार थे। हम उन लोगों की ताकत देख सकते हैं जो कह रहे थे कि हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। वे अब एक नहीं दो-दो पार्टियों के साथ गठबंधन कर रहे है। उनके गठबंधन का चरित्र सामने आ जाएगा। वहां निश्चित रूप से एक भगदड़ मचने वाली है, उस भगदड़ मचने के कारण से उनकी जीत है वो कही सुनिश्चित नहीं है, सब लोग एक-दूसरे से लड़ाई लड़ेंगे और इससे बीजेपी को फायदा होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વડોદરા શહેરના વેમાલી વિસ્તારમાં નવીન પાણીની લાઈન નું ખાતમુરત કરવામાં આવ્યું
વડોદરા શહેરના વેમાલી વિસ્તારમાં નવીન પાણીની લાઈન નું ખાતમુરત કરવામાં આવ્યું
મણિનગર દક્ષિણી સોસાયટી મા ભવ્ય ગણેશોત્સવ ની ઉજવણી
અમદાવાદ મણિનગર વિસ્તાર મા આવેલ દક્ષિણી સોસાયટી મા ભવ્ય ગણેશોત્સવ ની ઉજવણી,લેસર શો,ખુબ સુંદર ભવ્ય...
World Cup 2023: Travis Head और David Warner ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ध्वस्त किए WC के सारे रिकॉर्ड
World Cup 2023: Travis Head और David Warner ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ध्वस्त किए WC के सारे रिकॉर्ड
আটছাৰ শিৱসাগৰ আৰু চৰাইদেউ জিলা সমিতিৰ প্ৰতিবাদী কাৰ্যসূচী
ডিব্ৰুগড় জিলাৰ লেপেটকটা চাহ বাগিছাৰ মইনা নায়কক উচিত ক্ষতিপূৰণ প্ৰদান কৰাৰ লগতে কল কাৰখানাত...
लवकरच मंत्रिमंडळाचा विस्तार होईल,मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचा दावा
लवकरच मंत्रिमंडळाचा विस्तार होईल,मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचा दावा