राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेपरलीक माफिया को जड़ से खत्म करने के लिए भाजपा सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी सरकार पेपरलीक माफिया को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार सख्त कानून लाती है तो उसका समर्थन करेंगे। दरअसल, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा डूंगरपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह ने सागवाड़ा में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकार वार्ता में आरपीएससी के पुनर्गठन की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ भ्रमण, भाषण और भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। सरकार का अभी तक कोई विजन स्पष्ट नहीं है। राजस्थान में हो रहे पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होना चाहिए। पेपरलीक माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। पेपर लीक माफियाओं को जड़ से खत्म करने के लिए भाजपा सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। अगर इस मामले में सरकार सख्त कानून लाती है तो उसका समर्थन करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Russia: कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के लिए पुतिन ने तोड़ा UNSC का नियम, रूसी राष्ट्रपति ने गिफ्ट की स्पेशल कार
प्योंगांग। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को एक रूसी...
TATA IPL 2023: बहन की लगन से 1 दिन पहले चमकी किस्मत
पन्ना जिले के एक युवक को ड्रीम 11 ने बनाया करोड़पति
पन्ना जिले के युवा रूपनारायण लोधी ने टाटा आईपीएल 2023 में फैंटसी ऐप्स में 1 करोड़ रुपए...
कंपनीतील कामगाराने डिझेल परस्पर विकले; दोघांवर गुन्हा दाखल
खेड : तालुक्यातील बोरज येथील कल्याण टोलवेज कंपनीतील कामगाराने ३५ लीटर डिझेल परस्पर विकल्याचा...
Breaking News: Rajasthan Congress ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए उठाया बड़ा कदम | Aaj Tak News
Breaking News: Rajasthan Congress ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए उठाया बड़ा कदम | Aaj Tak News