महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मालव को मिली हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी

बूंदी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने कार्यकर्ताओं को उतारने का कार्य तेज कर दिया हैं। पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों के मद्देनजर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नूपुर मालव को हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी सौंपते हुए महेंद्रगढ़ भेजा गया हैं। रविवार को शाम को जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एडवोकेट नूपुर मालव को दुपट्टा पहना कर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विदा किया गया। इस अवसर पर नूपुर मालव के साथ जिला उपाध्यक्ष आशीष वर्मा भी साथ गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिला अध्यक्ष मालव की सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है।