कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने घर में सुसाइड कर लिया। विवाहिता कमरे के रोशनदान से चुन्नी से फंदा लगाकर लटक गई। घर में 3 साल का बेटा था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए, तब घटना का पता लगा। घटना मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे की है। उद्योग नगर थाना ASI बाबूलाल ने बताया- मनीषा गुर्जर (25) मोखमपुरा, छीपाबडौद जिला बारां हाल कबीरधाम, रायपुरा कोटा की रहने वाली थी। उसकी 4 साल पहले शादी (नाते) हुई थी। उसके 3 साल का बेटा है। पति राकेश फैक्ट्री में मजदूरी करता है। मंगलवार को पति मजदूरी पर गया था। दोपहर में बेटे को स्कूल से लेकर घर आई थी। तब पड़ोसियों ने उसे देखा था। उसके बाद शाम सवा चार बजे सुसाइड कर लिया। ASI ने बताया- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पति भी फैक्टी से घर लौटा। फिलहाल महिला के सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। महिला के पीहर पक्ष के लोग भी मॉच्यूरी पहुंचे है। उन्होंने किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा, विपक्षियों देश की एकता अखर रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली और सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती के मौके पर गुजरात के...
સી.આર.પાટીલ દ્વારા આમ આદમી પાટીઁ વિષે ટીકા કરાતા આમ આદમી પાટીઁના ઇશુદાન ગઢવીએ કયોઁ વળતો પ્રહાર
સી.આર.પાટીલ દ્વારા આમ આદમી પાટીઁ વિષે ટીકા કરાતા આમ આદમી પાટીઁના ઇશુદાન ગઢવીએ કયોઁ વળતો પ્રહાર
Israel Hamas war: Gaza में लगातार मारे जा रहे लोग, America ने इस जंग पर क्या कहा? (BBC Hindi)
Israel Hamas war: Gaza में लगातार मारे जा रहे लोग, America ने इस जंग पर क्या कहा? (BBC Hindi)
મુખ્યમંત્રી દ્વારા કીર્તિમંદિર ખાતે રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધીને શ્રદ્ધાસુમન અર્પણ કરાયા
મુખ્યમંત્રી દ્વારા કીર્તિમંદિર ખાતે રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધીને શ્રદ્ધાસુમન અર્પણ કરાયા
आंदोलन प्रमुख श्याम मोहन डंडोतिया से बातचीत
आंदोलन प्रमुख श्याम मोहन डंडोतिया से बातचीत