मानसून सक्रिय होने के बाद राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में मेवाड़ क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर, डूंगरपुर व बांसवाड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर चला। वहीं, जयपुर में देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर बुधवार सुबह तक बना रहा। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 31 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने सात सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 115 मिलीमीटर यानी चार इंच दर्ज की गई। इसके अलावा बाड़मेर के गुडामालानी में 96, भीलवाड़ा के जैतपुरा में 133, बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 101, डूंगरपुर के देवल में 103, फलौदी में 82, उदयपुर के बडगांव में 87 और डूंगरपुर में 61.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अजमेर में भी मंगलवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालोर और पाली में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर और पाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राज्यपालांच्या विधानावर मंत्री सामंतांनी व्यक्त केली नाराजी; म्हणाले, ही महाराष्ट्राची संस्कृती...
राज्यात एकीकडे राजकीय गोंधळ सुरु असताना दुसरीकडे मात्र राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी यांनी पुन्हा...
સાવરકુંડલા માં સંતોના વરદ હસ્તે શિવાલયમાં ગંગાજળ અભિષેક કરાયો
સાવરકુંડલા માં સંતોના વરદ હસ્તે શિવાલયમાં ગંગાજળ અભિષેક કરાયો
Hidden Benefits of Garlic || Pahadi Lehsun के ज़बरदस्त फायदें || Dr. Imran Khan
Hidden Benefits of Garlic || Pahadi Lehsun के ज़बरदस्त फायदें || Dr. Imran Khan
Jalebi Baba: ड्रग, सेक्स सीडी और 100 से ज्यादा महिलाओं से रेप, काली करतूतों से भरी है जलेबी बाबा की कहानी अब उसे 14 साल की जेल हुई है.
Jalebi Baba: जलेबी बाबा खुद को संत बताता था. उसने चाय पिलाकर 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप...