पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। बैडमिंटन मेंस सिंगल्स की SL3 कैटेगरी में नितेश कुमार ने फाइनल जीता। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। उनसे पहले डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने आज सिल्वर मेडल जीता था। पैरालिंपिक में भारत अब तक 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीत चुका है। आज भारत बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शूटिंग और आर्चरी में भी मेडल जीत सकता है। पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड SH-6 इवेंट में भारत की नित्या श्री सिवान और शिवराजन सोलाईमलाई ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए। उन्हें इंडोनेशिया के सुभान और मर्लिना ने 21-17, 21-12 से हरा दिया। अब सिंगल्स में नित्या श्री सिवान इंडोनेशिया की रीना मर्लिना से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। बैडमिंटन की SL3 कैटेगरी के इंडिविजुअल इवेंट में नितेश कुमार ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल के खिलाफ 3 गेम तक चले मुकाबले को जीता। नितेश ने पहला गेम 21-14 से जीता, दूसरा गेम बेथेल 18-21 से जीत गए।तीसरे गेम में मामला 21-21 की बराबरी पर पहुंच गया, यहां नितेश ने लगातार 2 पॉइंट्स लिए और गोल्ड जीत लिया। नितेश से पहले अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड जीता था। नितेश SL3 कैटेगरी में खेलते हैं। इस कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिन्हें चलने में दिक्कत होती है। यानी जिनके एक या दोनों पैर सामान्य नहीं होते।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
નિલેશ કુંભાણીએ કોંગ્રેસ પર લગાવ્યા આરોપ, કહ્યું - પાર્ટીએ મારી સાથે ગદ્દારી કરી, ચૂંટણી પ્રચારમાં કાર્યકર્તાએ સહકાર ન આપ્યો
છેલ્લા કેટલાક સમયથી કોંગ્રેસના પૂર્વ નેતા નિલેશ કુંભાણી ચર્ચામાં છે. ત્યારે નિલેશ કુંભાણીએ...
ડીસામાં શેરડી કોલાની હરાજીના પાલિકાને રૂપિયા 8.50 લાખ ઉપજ્યા
ઉનાળાની સીઝન દરમિયાન ડીસા શહેરમાં ઠેર ઠેર ઉભા થતાં શેરડી રસના કોલાની નગરપાલિકા દ્વારા હરાજી...
Lok Sabha Election Phase 5 Voting: Farhan Akhtar ने डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील!
Lok Sabha Election Phase 5 Voting: Farhan Akhtar ने डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील!
हरियाणा में वोटिंग, नूंह में पथराव:हिसार में बोगस वोटिंग पर BJP और कांग्रेस वर्कर भिड़े,1 बजे तक 36.69% मतदान
· हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी है।...