बूंदी । जैन समाज के पर्यूषण पर्व महोत्सव 8 सितंबर से शुरु होंगे। इस मौके पर जिनालयों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। मंदिरों की साज-सज्जा की जाएगी। दिगंबर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज संस्थान की ओर से महोत्सव के तहत यहां चौगान जैन मंदिर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। समाज के मंत्री संतोष पाटनी व महोत्सव संयोजक संजय पाटनी ने बताया कि महोत्सव के तहत 8 सितंबर को चौगान जैन मंदिर में रात्रि 8.15बजे से कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, 9 को एकल नृत्य (0-12 एवं 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए), 10 को नृत्य एवं लघु नाटिका,11 को वाद-विवाद प्रतियोगिता, 12 को अन्ताक्षरी प्रतियोगिता,14 को फैन्सी डे्रस,15 को म्यूजिकल धार्मिक तंबोला, 16 को भजन प्रतियोगिता, 17 को म्यूजिकल धार्मिक तंबोला व 18 को आमसभा,क्षमावणी पर्व,सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह के साथ पर्यूषण पर्व महोत्सव का समापन होगा। संयोजक पाटनी के अनुसार इससे पूर्व 7.15 से 8.15 बजे तक आरती एवं श्रमण संस्कृति के पंडित सरस शास्त्री के प्रवचन होंगे। 13 सितंबर को धूप दशमी,17 व 18 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। फोल्डर विमोचन के दौरान उपाध्यक्ष प्रद्युम्न पाटनी,उप मंत्री प्रमोद गंगवाल, राजकुमार बडज़ात्या, युवा संगठन अध्यक्ष रोबिन कासलीवाल, कोषाध्यक्ष मनीष बडज़ात्या, रमेश पाटौदी, चिंटू पाटनी आदि लोग मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MCN NEWS| भगवान महावीर यांची जयंती उत्साहात साजरी | Mahavir's birth anniversary is celebrated
MCN NEWS| भगवान महावीर यांची जयंती उत्साहात साजरी | Mahavir's birth anniversary is celebrated
ৰাজ্যত অস্বাভাবিক বিদ্যুত মাচুল বৃদ্ধিক লৈ ৰিপুন বৰাৰ প্ৰতিক্ৰীয়া
ৰাজ্যত অস্বাভাবিক বিদ্যুত মাচুল বৃদ্ধিক লৈ ৰিপুন বৰাৰ প্ৰতিক্ৰীয়া
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ,भामस द्वारा किया गया मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा का अभिनंदन*
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, भामस के प्रदेश पदाधिकारी ने दिनांक 4 अगस्त 2024 ,रविवार को...
ગરીબોને બી.પી.એલ યાદીમાં સમાવેશ કરવાની માંગણી,અમીરોનો સમાવેશ
ગરીબોને બી.પી.એલ યાદીમાં સમાવેશ કરવાની માંગણી,અમીરોનો સમાવેશ
अगले साल लॉन्च हो सकती है Maruti की ये कारें, Swift से लेकर eVX तक शामिल
वाहन निर्माता कंपनी अगले साल 2024 में भी कई कारें लॉन्च करने वाली है। कंपनी की इसको लेकर कई...