जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके से नाहरगढ़ के चरण मंदिर घूमने जाने की कहकर निकले दो भाइयों में से बड़े राहुल पाराशर का शव पहाड़ियों पर मिला है। छोटा भाई आशीष अभी लापता है। दोनों रविवार सुबह से लापता थे। वे सुबह 6 बजे घर से नाहरगढ़ घूमने निकले थे। दोनों के फोन बंद आ रहे थे। देर शाम तक जब परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो सका तो वे शास्त्रीनगर थाने पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने मदद नहीं की और अपने स्तर पर ढूंढने को कहा। रविवार रात परिजन थाने के बाहर जुट गए और हंगामा किया। इसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस एक्टिव हुई। रात 11 बजे सिविल डिफेंस को जानकारी दी गई। सिविल डिफेंस की टीम ने सोमवार सुबह 5 बजे तक पहाड़ी एरिया में चरण मंदिर, हथनी कुंड, नाहरगढ़ टांका, चांदमारी की पहाड़ी और जंगल के इलाकों में सर्च किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।सोमवार सुबह दोबारा टीमों को सर्च के लिए रवाना हुईं। इस दौरान नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर राहुल की बॉडी टीम को मिल गई। आशीष का सुराग अभी नहीं लगा है। दोनों के पिता सुरेश पाराशर शास्त्री नगर में ही कांजी बड़े की दुकान चलाते हैं। राहुल एमए की पढ़ाई कर रहा था। आशीष बीए की पढ़ाई कर रहा है। पिता सुरेश का रो-रो कर बुरा हाल है। वे अभी भी शास्त्रीनगर थाने बैठे हुए हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વાવાઝોડાના પગલે બનાસકાંઠા કલેકટરે બનાસ અને સીપુ નદી કાંઠાના ગામોની મુલાકાત લીધી
વાવાઝોડાના પગલે બનાસકાંઠા કલેકટરે બનાસ અને સીપુ નદી કાંઠાના ગામોની મુલાકાત લીધી
Kolhapur : प्रियेसीचा गळा चिरुन प्रियकराची आत्महत्या, प्रेमाचा रक्तरंजीत अंत...BPN news network
Kolhapur : प्रियेसीचा गळा चिरुन प्रियकराची आत्महत्या, प्रेमाचा रक्तरंजीत अंत...BPN news network
ખારવા સમાજના દેવળ સ્થાન પર ખારવા સમાજની ચૂંટણી યોજાઇ
#buletinindia #gujarat #girsomnath
Cyclone Dana Update: साइक्लोन का खौफ खत्म, एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटीं | Aaj Tak
Cyclone Dana Update: साइक्लोन का खौफ खत्म, एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटीं | Aaj Tak