बूंदी । उदयपुर से आगरा के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन सोमवार से बूंदी में शुरू हुआ । जिले वासियों की मांग पर लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से ट्रेन का ठहराव हो पाया है । पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होने से बूंदी के पर्यटन को गति मिलेगी । उन्होंने बताया कि आगरा से उदयपुर तक आने वाले पर्यटकों को बूंदी की कलाकृति देखने का भी अवसर मिलेगा । डोगरा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला के प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है बिरला बूंदी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं ताकि बूंदी का नाम पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर आ सके । ट्रेन के ठहरने पर ट्रेन पायलट , टीटी सहित अन्य कार्मिकों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर सपा बंधवाकर और मुंह मीठा करा कर स्वागत किया । मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ,सभापति सरोज अग्रवाल ,शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी , एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा ,पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी बीलिया , पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत , कोटा पूर्व उप जिला प्रमुख बृजबाला गुप्ता , भाजपा नेता भारत शर्मा ,महावीर जैन, कौशल त्रिवेदी, नीरज पुरोहित, मोहन कराड, गौरव शर्मा, महावीर खंगार, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजना जोशी , साधना श्रंगी, पार्षद संजय शर्मा ,संदीप यादव , मनीष सेन, ओम जांगिड़, मुकेश जोशी, जितेंद्र सिंह हाडा, संजय लाठी , दिलीप सिंह, निर्मल मालव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ वीएन माहेश्वरी ,भूपेंद्र सहाय सक्सेना ,महावीर सालीवाल ,सर्वदमन शर्मा , शिवराज सिंह राजावत , अशोक जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , पूर्व विधायक अशोक डोगरा , सभापति सरोज अग्रवाल ने वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर कोटा के लिए रवाना किया ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वाशिष्ठीचे पाणी मराठवाड्याला नको तर रत्नागिरी, सिंधुदुर्गला पुरवण्याचा विचार अपेक्षित- ॲड. विलास पाटणे
रत्नागिरी : कोकणातील समुद्रात वाहून जाणारे पाणी मराठवाड्यात वळवण्याचा निर्णय उपमुख्यमंत्री...
દિવાળી ધમાકા ઓફર ઝાલોદમાં અમારું સ્થળ બાંસવાડા રોડ પોલીસ સ્ટેશનની બાજુમાં ઝાલોદમાં મો. 9925040524
દિવાળી ધમાકા ઓફર ઝાલોદમાં અમારું સ્થળ બાંસવાડા રોડ પોલીસ સ્ટેશનની બાજુમાં ઝાલોદમાં મો. 9925040524
5 महिला IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डोगरा को जर्मनी, आनंदी को जापान और गायत्री को बनाया सिंगापुर का कोऑर्डिनेटर
राजस्थान सरकार इस साल के आखिर में होने वाले राइजिंग राजस्थान निवेश समिट की तैयारियां कर रही है....
Pakistan में मचा हड़कंप, देश से भागे PAK Army Chief |Asim munir Qatar Visit| Imran Khan Latest Update
Pakistan में मचा हड़कंप, देश से भागे PAK Army Chief |Asim munir Qatar Visit| Imran Khan Latest Update