आम आदमी पार्टी के दिल्ली के ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें गिरफ्तार करने आई है। आज सुबह सोमवार 2 सितंबर को AAP विधायक ने X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि ED की टीम दिल्ली पुलिस के साथ उन्हें गिरफ्तार करने आई है।आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ED की रेड का वीडियो शेयर कर कहा है कि प्रधानमंत्री और ED की तानाशाही जारी है। जानकारी के अनुसार जब जांच एजेंसी की टीम दिल्ली पुलिस के साथ अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर ईडी की टीम आप विधायक के यहां पहुंची। अमानतुल्लाह खान ने एक्स पर लिखा, ‘अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कटपुतली ED मेरे घर पर पहुँच चुकी है, मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से अवाम की ख़िदमत करना गुनाह है? आख़िर ये तानाशाही कब तक?’ इसके कुछ देर बाद आप नेता संजय सिंह ने छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘ईडी की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए। उनसे आगे के लिए समय मांगा।उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जयपुर में जुआ खेलते 32 बड़े व्यापारी गिरफ्तार, 17 लाख रुपए कैश बरामद, जुआरियों को जमानत पर छोड़ा
जयपुर। जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने देर रात 32 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके...
MCN NEWS| वैजापूर शहरात नवे पोलीस निरीक्षक शांमसुदर कौठाळे यांचे स्वागत
MCN NEWS| वैजापूर शहरात नवे पोलीस निरीक्षक शांमसुदर कौठाळे यांचे स्वागत
Gautam Shah's Multibagger Stock Picks | PSU Rally को कैसे करें Approach? कब बनेगा पैसा? Exit कर लें?
Gautam Shah's Multibagger Stock Picks | PSU Rally को कैसे करें Approach? कब बनेगा पैसा? Exit कर लें?
Flagship Phones Review | OnePlus, Oppo, iPhone और Google Pixel में कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
Flagship Phones Review | OnePlus, Oppo, iPhone और Google Pixel में कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
চিকিৎসালয়ৰ কাৰ্য্যলয়ত দুৰ্বৃত্তৰ
নিশা গোলাঘাটৰ যক্ষ্মা চিকিৎসালয়ৰ কাৰ্য্যলয়ত দুৰ্বৃত্তৰ তান্ডব। লন্ড ভন্ড কৰিলে কাৰ্য্যলয়ৰ বিভিন্ন...