आम आदमी पार्टी के दिल्ली के ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें गिरफ्तार करने आई है। आज सुबह सोमवार 2 सितंबर को AAP विधायक ने X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि ED की टीम दिल्ली पुलिस के साथ उन्हें गिरफ्तार करने आई है।आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ED की रेड का वीडियो शेयर कर कहा है कि प्रधानमंत्री और ED की तानाशाही जारी है। जानकारी के अनुसार जब जांच एजेंसी की टीम दिल्ली पुलिस के साथ अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर ईडी की टीम आप विधायक के यहां पहुंची। अमानतुल्लाह खान ने एक्स पर लिखा, ‘अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कटपुतली ED मेरे घर पर पहुँच चुकी है, मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से अवाम की ख़िदमत करना गुनाह है? आख़िर ये तानाशाही कब तक?’ इसके कुछ देर बाद आप नेता संजय सिंह ने छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘ईडी की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए। उनसे आगे के लिए समय मांगा।उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આજરોજ શ્રી ગોપાલ ભાઇ જાલાની ના ક્રોકરીના નવા સોપાન ના ઉદ્ઘાટન પ્રસંગે સંગીતા બેન પાટિલે હાજરી આપી.
આજરોજ શ્રી ગોપાલ ભાઇ જાલાની ના ક્રોકરીના નવા સોપાન ના ઉદ્ઘાટન પ્રસંગે સંગીતા બેન પાટિલે હાજરી...
Civil Services Day: 'लोक सेवक शासन, लोक कल्याण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं', PM मोदी ने नौकरशाहों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिविल सेवा दिवस पर...
ડીસામાં પેરોલ ફર્લો સ્કોડે હત્યા કેસનો ફરાર આરોપીને ઝડપ્યો
અમદાવાદ સેન્ટ્રલ જેલમાં હત્યાના કેશમાં સજા પામેલા અને વચગાળાના જામીન મેળવી ફરાર થઈ ગયેલા આરોપીને...
Salaar Trailer Review: Prabhas का जबरदस्त एक्शन मोड देखने के लिए हो जाइए तैयार |Prithviraj Sukumaran
Salaar Trailer Review: Prabhas का जबरदस्त एक्शन मोड देखने के लिए हो जाइए तैयार |Prithviraj Sukumaran