बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोक कर हेलमेट दिया गया और कहा गया- ये बोझ नहीं, सुरक्षा कवच है। कोटा में यातयात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को नुक्कड नाटक के जरिये वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। नुक्कड नाटक में हेलमेट के फायदे और अन्य यातायात नियमों को बताया गया। अभियान कोटा यातायात पुलिस की तरफ से चलाया जा रहा है। लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसाइटी और यातायात पुलिस ने अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। अध्यक्ष वरुण रस्सेवट ने बताया- लोगों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए जानकारी दी गई। इस मौके पर यातायात पुलिस कोटा शहर के पुलिस कर्मियों और संस्था की ओर से प्रमुख प्रवक्ता दीपिका सिंह की ओर से लोगों से सड़क सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई। लोगों से अपील की गई कि वे हेलमेट पहनें, तेज स्पीड में गाड़ी न चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, अनावश्यक ओवरटेक न करें और ट्रैफिक रूल्स का पालन करें। कोटा में यातायात पुलिस की तरफ से अभियान के तहत फूल और हेलमेट देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
How SRI-Bangalore Collaborated with Samsung R&D Centres & Local Partners to Democratize Galaxy AI in India
The development of Galaxy AI involved multiple R&D teams working across cultures and borders....
મહેસાણામાં યુવાને ટ્રેન સામે પડતું મુકતા માથું ધડથી અલગ થઈ ગયું
મહેસાણામા ગોવિદ માધવની ચાલીમાં રહેતા 35 વર્ષના દિનેશજી લવજીજી ઠાકોરને લાંબા સમયથી બીમારી હોય તે...
પાલનપુરમાં 2520 વિદ્યાર્થીઓ સાથે કરાર ભંગ કરી રૂ. 1.61 કરોડની છેતરપિંડી કરતાં ચકચાર
પાલનપુરમાં 2 પુત્રો અને પિતાએ ટ્રસ્ટ દ્વારા છાત્રોને કમ્પ્યુટરનો કોર્ષ કરાવી પરીક્ષા ફીના નામે...
दीपावली से पूर्व हो पूरे शहर की सफाई – नगर परिषद सभापति
दीपावली पर्व के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरूवार को नगर परिषद...