कोटा. कोटा झालावाड़ एनएच 52 दरा नाल पर तेज स्पीड सवारी बस ने चलती बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा एनएच 52 दरा नाल के पास हुआ। बाइक सवार दो युवक रामदेवरा की यात्रा कर लौट रहे थे।बस की टक्कर से दोनों घायलों को झालावाड़ अस्पताल रैफर किया गया। जिसमे से बाइक चालक ने हॉस्पिटल के रास्ते दम तोड़ दिया। हादसे में मौत की सूचना पर मोड़क पुलिस झालावाड़ पहुंची, जहां परिजनों से रिपोर्ट लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं एक्सीडेंट कर फरार हुई सवारी बस फोटो के आधार पर तलाश कर रहे है। पुलिस ने बताया की शाम 4 बजे दरा नाल पर यातायात सुचारु चल रहा था। इसी दौरान सिसोदिया ट्रेवल भवानीमंडी सवारी बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। वहीं बस को साइड लगाकर दोनों घायलों के परिजनो को सूचना देकर एम्बुलेंस से झालावाड़ भिजवाया। जहां सूचना मिली की बाइक ड्राइवर प्रदीप नायक पुत्र गोपाल नायक निवासी मण्डवर झालावाड़ की हॉस्पिटल के रास्ते मौत हो गई। वहीं उसका साथी शोभाराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल है। जिसका झालावाड हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। सूचना पर मौक़े पर पहुँचे और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जाँच कर कार्रवाई की जाएंगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Pure EV ecoDryft शानदार इलेक्ट्रिक बाइक की डिलिवरी शुरू, जानिए क़ीमत और फ़ीचर्स
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता प्योर ईवी (Pure EV) ने देश में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक ईकोड्रिफ्ट...
शहागड ते बर्डी पाई दिंडीचे जालना शहरात भाविकांच्या वतीने स्वागत करण्यात आले
जालना शहरालगत भोलेश्वर संस्थानचे मठाधिपती शिवस्वरूप सच्छितानंद महाराज यांच्या मार्गदर्शनाखाली...
Breaking News: Mukesh Ambani को E-mail पर मिली धमकी, तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली
Breaking News: Mukesh Ambani को E-mail पर मिली धमकी, तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली
Bihar के Jehanabad के सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, सोमवारी पर जमा थी भीड़
Bihar के Jehanabad के सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, सोमवारी पर जमा थी भीड़