देवधाम जोधपुरिया मंदिर प्रांगण में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि उपखंड अधिकारी कार्यालय में फसल खराबा, फसल बीमा, बिसलपुर बांध से निवाई के किसानों से नहरों द्वारा पानी देने, सुअरो से फसल बर्बादी को रोकने, डीएपी, यूरिया उर्वरक लेने वाले किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया देने, सल्फर जिंक सारिका जैसे उत्पादों को रोकने सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में चार बार बैठक आयोजित हुई परन्तु किसानों के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने के किसानों की समस्या जस की तस बनीं हुई है। किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी ने बताया कि किसानों की उक्त समस्याओं का समाधान उपचुनावों से पहले हों यदि ऐसा नहीं होता है तो किसान महापंचायत ने कठोर क़दम उठाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि निवाई उपखंड के 206 गांवों में कमेटियां बनाई जाकर किसानों की बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को टोंक में हजारों किसानों की सभा में जाति, पार्टी व धर्म को छोडक़र किसान के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दशरथसिंह, बद्री गुर्जर, उपाध्याय महासचिव गोविन्द जाट, शिवराज नाड़ी, खेमराज मीना, नाथुलाल शर्मा हरभक्तपुरा, रमेशचंद मीणा कचरिया, रामस्वरूप पहाड़ी, रामजीलाल बैरवा चतुर्भुजपुरा, रतनलाल बैरवा व रामप्रसाद बैरवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गणेश महोत्सव समिति ने भूरा गणेश जी महाराज को दिया निमंत्रण
बूंदी । गणेश महोत्सव 2024 के तहत बुधवार को भूरा गणेशजी महाराज को समिति की ओर से निमंत्रण दिया गया...
Nayab Singh Saini News: CM पद के लिए चुने जाने के बाद Nayab Singh Saini ने किया PM Modi का धन्यवाद
Nayab Singh Saini News: CM पद के लिए चुने जाने के बाद Nayab Singh Saini ने किया PM Modi का धन्यवाद
अवैध आव्रजन पर ट्रंप की नीतियों के साथ भारत, कहा- गैरकानूनी तरीके से अमेरिका गए भारतीयों को लौटना चाहिए स्वदेश
नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को और प्रधानमंत्री नरेन्द्र...