जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा सोमवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) से श्रीनगर के बॉटनिकल गार्डन तक तिरंगा रैली में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।हर घर तिरंगा अभियान इस साल 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक चलेगा। इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि आइए फिर से हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। हर घर तिरंगा अभियान 2022 में शुरू किया गया था। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने घरों की छतों पर देश का झंडा लहराने की अपील की थी।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, 9-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/08/nerity_ba64b6dc1ef3c3961a94cf283f6464c3.png)