जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई है। चुनाव की तैयारी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी चुनावों की तैयारी को लेकर राहुल गांधी ने श्रीनगर का दो दिवसीय दौरा किया था। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर 4 सितंबर को दो रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसमें वे गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। AICC महासचिव गुलाम अहमद मीर ने बताया कि राहुल गांधी 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों और गठबंधन के उम्मीदवारों की इच्छा थी कि राहुल गांधी केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रचार करें। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी डोरू स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधितत करेंगे। इसके अलावा जम्मू के संगलदान क्षेत्र में एक अन्य रैली को भी संबोधित करेंगे। मीर ने कहा कि हमें खुशी है कि राहुल गांधी ने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह कार्यक्रम सिर्फ पहले चरण के लिए है। वह अन्य चरणों के लिए भी जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। मीर ने कहा कि कांग्रेस ने 40 से अधिक स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
तिर्थक्षेत्र लक्षेश्वर नगरीत कावड यात्रा महोत्सवाने दुमदुमली लाखपुरी नगरी
तिर्थक्षेत्र लक्षेश्वर नगरीत कावड यात्रा महोत्सवाने दुमदुमली लाखपुरी नगरी
સ્વસ્થ બાળ સમુદ્ર આવતીકાલની પરિકલ્પના થઈ રહી છે
RBSK થકી સ્વસ્થ બાળ, સમૃદ્ધ આવતીકાલની પરિકલ્પના થઈ રહી છે સાકાર...
નેશનલ હેલ્થ મિશન હેઠળ નડિયાદ...
2nd Phase Voting: Ashok Gehlot का बड़ा दावा, कहा- Rajasthan में हम डबल डिजिट में सीटें जीतेंगे
2nd Phase Voting: Ashok Gehlot का बड़ा दावा, कहा- Rajasthan में हम डबल डिजिट में सीटें जीतेंगे
अजमेर दरगाह पर हिंदू सेना ने ठोका दावा- ‘मंदिर के मलबे से बना बुलंद दरवाजा’…कोर्ट से की ये मांग
अजमेर, जयपुर, अयोध्या और काशी में मुगलकाल में मंदिर तोड़े जाने के दावे के बाद अब अजमेर में शिव...
समारोह को सफल बनाने के लिए अधिकारी अपने दायित्वों का करें निर्वहन-नवरत्न कोली
स्वतंत्रता दिवस 2024 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा।...