सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान कोटा यातायात पुलिस की तरफ से भी चलाया जा रहा है। जिसमें अलग अलग दिन, लोगों को अलग तरीके से समझाइश की जा रही है। यातायात नियमों की पालना को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसाइटी और यातयात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में घोड़े वाला बाबा चौराहे पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया गया। अध्यक्ष वरुण रस्सेवट ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत समझाइश अभियान चल रहा है। इसके तहत यमराज और चित्रगुप्त के वेश में राहगीरों, वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए कहा गया। दोपहिया वाहनचालकों के लिए हेलमेट कितना जरूरी है, यह जानकारी दी गई। हादसों के बाद होने वाले परिणामों के बारे में बताया गया। इस दौरान एएसपी संजय शर्मा, यातायात पुलिस उप अधीक्षक कमल मीणा समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों का पालना,स्पीड नियंत्रित रखने , ओवरटेक ना करने, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम में हेलमेट वितरण भी किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'परमाणु हथियार खत्म करना चाहता है INDI अलायंस', पीएम बोले- भारत को शक्तिहीन बना देगा ये गठबंधन
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही पीएम मोदी ने विरोधी दलों पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। पीएम ने कहा कि...
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सर्तक रहें अधिकारी- जिला प्रभारी सचिव
-नैनवां उपखंड क्षेत्र का दौरा कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियांे का लिया जायजा
बूंदी, 13...
ડીસા બનાસ નદીમાં મોતનો સીલસીલો અટકાવવા બેઠક
ડીસા બનાસ નદીમાં મોતનો સીલસીલો અટકાવવા બેઠક
मुंडला मे जिला कलेक्टर की जनसुनवाई, रात्रि चौपाल से पूर्व दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी
दिगोद. सुल्तानपुर के मुंडला ग्राम पंचायत में मंगलवार रात्रि जिला कलेक्टर कोटा डॉ रविंद्र गोस्वामी...