केंद्र सरकार के फोन टेपिंग के नए मसौदे के मुताबिक किसी भी क्षेत्र में 15 दिन से ज्यादा नेटबंदी लागू नहीं की जा सकती। नेटबंदी के लिए गृह सचिव को स्पष्ट कारण और क्षेत्र बताने होंगे। सरकार की ओर से जारी अस्थायी दूरसंचार सेवा निलंबन नियम, 2024 के ड्राफ्ट पर लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। ड्राफ्ट के मुताबिक दूरसंचार सेवाओं को निलंबित करने के निर्देश केंद्र सरकार के मामले में केंद्रीय गृह सचिव और राज्य सरकार के मामले में गृह विभाग के प्रभारी और राज्य सरकार के सचिव दे सकेंगे। हालांकि अपरिहार्य परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी निलंबन आदेश जारी करने में असमर्थ हैं तो केंद्र के संयुक्त सचिव स्तर का अधिकारी यह आदेश दे सकता है। दूरसंचार सेवाओं का निलंबन आदेश किसी भी अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है तो 24 घंटे में सक्षम अधिकारी से पुष्टि करानी होगी, अन्यथा यह आदेश स्वत: समाप्त हो जाएगा। इस मसौदे में कहा गया कि दूरसंचार सेवाओं के निलंबन आदेश में कारण और भौगोलिक क्षेत्र का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा। आदेश की एक प्रति 24 घंटे में संबंधित समीक्षा समिति को भेजी जाएगी। समिति के अध्यक्ष कैबिनेट सचिव होंगे। केंद्र सरकार के सचिव, विधिक कार्य विभाग और दूरसंचार विभाग के सचिव भी समिति में शामिल होंगे। समिति आदेश जारी होने के 5 दिन में बैठक कर आदेशों की समीक्षा करेगी। इसके बाद समिति चाहे तो आदेश रद्द भी कर सकती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कम कीमत में आईं Jawa की यह बेहतरीन बाइक्स, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में पेराक 42 रोडस्टर जैसी बाइक्स को ऑफर करने वाली कंपनी Jawa की ओर से अपनी...
पांढरा समुद्र येथे 17 हजारांचा गांजा पकडला, तरुणाला घेतले ताब्यात
रत्नागिरी : शहरातील पांढरा समुद्र येथे पोलिसांनी छापा टाकून 17 हजार रुपयांचा गांजा जप्त करण्यात...
સલાયામાં યોજાયો મેગા મેડિકલ કેમ્પ મોટી સંખ્યામાં લોકોએ લાભ લીધો
સલાયામાં યોજાયો મેગા મેડિકલ કેમ્પ મોટી સંખ્યામાં લોકોએ લાભ લીધો
वरिष्ठ पत्रकार बहादुर सिंह देवड़ा के पहली पुण्यतिथि पत्रकारो ने सेवा दिवस के रूप में मनाया
रामगंजमंडी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार स्व.बहादुर देवड़ा की प्रथम तिथि के पत्रकारो ने सेवा दिवस के...
महिलाओं को नाइट ड्यूटी से नहीं रोक सकते, उन्हें सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी; CJI ने सिब्बल को भी लिया आड़े हाथ
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार की उस अधिसूचना पर कड़ी आपत्ति जताई...