देश में इस समय 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो 280 से अधिक जिलों को आपस में जोड़ती हैं। मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रही है। देश को आज यानी शनिवार, 31 अगस्त को 3 नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ, चेन्नई से नागरकोइल और मदुरै से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। बता दें कि वंदे भारत की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी, 2019 को मेक इन इंडिया के तहत की गई थी। लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना चलेगी। इस ट्रेन में चेयरकार का किराया 1500 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। इस ट्रेन का टाइमटेबल और शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के लिये दक्षिणी रेलवे डिविजन में डॉ MGR चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मदुरै जंक्शन पर औपचारिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। नई ट्रेनों की नियमित सेवाएं 2 सितंबर से शुरू की जाएंगी। नागरकोइल की ट्रेन को केवल उद्घाटन के दिन डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर से होगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर ट्रेन (20627/20628) में 16 कोच होंगे। ट्रेन नंबर 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह उसी दिन दोपहर 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Get Clear and Glowing Skin This Winter (4 Step Ayurvedic Routine) | Fit Tuber Hindi
Get Clear and Glowing Skin This Winter (4 Step Ayurvedic Routine) | Fit Tuber Hindi
કલરવ સેવા ટ્રસ્ટ દ્વારા સિનિયર સીટીઝન માટે ભજન સ્પર્ધાનું આયોજન
કલરવ સેવા ટ્રસ્ટ દ્વારા સિનિયર સીટીઝન માટે ભજન સ્પર્ધાનું 16/04/23ને રવિવારના રોજ આયોજન કરવામાં...
તેલંગાણા કોંગ્રેસ સરકાર દ્વારા તેલંગાણા ઇન્ડસ્ટ્રીયલ ઇન્ફ્રાસ્ટ્રક્ચર કોર્પોરેશન (TGIIC) દ્વારા કાંચા ગચીબોવલીમાં 400 એકર જંગલની જમીનમાં વૃક્ષો કાપીને IT પાર્ક બનાવવાનો નિર્ણય.😳*
તેલંગાણા કોંગ્રેસ સરકાર દ્વારા તેલંગાણા ઇન્ડસ્ટ્રીયલ ઇન્ફ્રાસ્ટ્રક્ચર કોર્પોરેશન (TGIIC) દ્વારા...
मंडाना पुलिस ने की कार्यवाही, अवेध शराब का जखिरा पकड़ा
मंडाना। मंडाना पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ की गई बडी कार्यवाही
अवैध अग्रेजी...
वसुंधरा बोलीं- आसमान छू लो, पैर जमीन पर रखो:बहुत लोग हैं, जिन्हें पीतल की लौंग मिल जाए तो खुद को ज्वेलर समझने लगते हैं
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा- ओम माथुर ने कितनी भी बुलंदियां छू ली हो, लेकिन हमेशा पैर जमीन पर...