बून्दी। जिले के रायथल थाना क्षेत्र के खटियाडी गांव से शादी के चार दिन बाद ही फरार हुई लूटेरी दुल्हन को रायथल थाना पुलिस ने शादी के 18 माह बाद दो दलालो सहित गिरफ्तार कर लिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लूटेरी दुल्हन ऋतु वर्मा की शादी खटियाडी निवासी महावीर शर्मा के साथ हुई थी परन्तु दुल्हन चार दिन बाद ही वापिस चली गई जबकि एक अन्य महिला से ऋतु की शादी मेरे से करवाने व खर्चे के लिये मेरे से 2 लाख 20 हजार रूपये ले लिये ओर दुुल्हन वापस चली गई। जो कि मेरी साथ धोखाधडी की गई है। आरोपी दुल्हन शादी के बाद से ही इन्दौर की अलग अलग काॅलोनियो मे नाम पते परिवर्तन कर रह रही थी। जिसके बाद रायथल पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर आरोपी दुल्हन ऋतु वर्मा, दो दलाल सविता चावरे, लखन चैहान को उक्त प्रकरण मे गिरफतार कर लिया है। तीनो पर पुलिस ने एक -एक हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। शादी करवाने वाली महिला पूर्व मे ही गिरफतार की जा चुकी है।