बॉलीवुड अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी औक इंदिरा गांधी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे वे सुर्खियों में आ गई हैं। इंदिरा गांधी पर आधारित अपनी फिल्म इमरजेंसी के रिलीज से पहले उन्होंने पूर्व PM पर कहा, ‘वे सिर्फ राहुल गांधी की दादी नहीं, देश की प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा गांधी बहुत लोकप्रिय थीं। कंगना ने कहा कि लोग सिर्फ मोदी जी को भगवान का अवतार नहीं मानते, इंदिरा गांधी के साथ भी ऐसा ही था, लोग उन्हें चंडी का अवतार मानते थे। कंगना ने यह भी कहा कि वह भी इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेती हैं। कंगना रनौत अक्सर राहुल गांधी और नेहरू-गांधी परिवार को लेकर तीखी टिप्पणियां करती हैं। इंटरव्यू में उन्होंने ना सिर्फ इंदिरा गांधी की आपातकाल को लेकर आलोचना की, बल्कि कई सकारात्मक बातें भी कहीं। कंगना ने कहा, ‘मैं इतनी संकुचित नहीं हूं। इंदिरा गांधी इस देश की 3 बार प्रधानमंत्री चुनी गईं। कुछ लोगों को लगता है कि वह राहुल गांधी की दादी थी, मुझे ऐसा नहीं लगता है। राहुल गांधी की दादी कहना बहुत छोटी बात है, वे सारे देश की प्रधानमंत्री थी, वह हमारा इतिहास, हमारी बुजुर्ग हैं। आप जब पूरे देश के लिए समर्पित हैं पूरे देश के हो जाते हैं आप। उन पर हमारा भी उतना ही अधिकार है।’ सांसद ने पीएम मोदी की लोकप्रियता से इंदिरा गांधी की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह मोदी जी को कुछ लोग भगवान का अवतार मानते हैं उसी तरह इंदिरा गांधी को भी माना जाता था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Oppo अपनी F Series में ला रहा एक नया Smartphone, फोन की पहली झलक के साथ हटा लॉन्चिंग डेट से पर्दा
पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि ओप्पो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए F-series में नया फोन लॉन्च कर...
शिवसेनेच्या नावावर निवडून यायचं आणि नंतर गद्दारी करायची हे पक्षासाठी नवीन नाही.
कर्जत विधानसभा मतदारसंघातील जनतेने आणि शिवसैनिकांनी शिवसेना पक्षाचा आणि धनुष्यबाण चिन्हावर आमदार...
Royal Enfield Classic 350 Bobber इंडियन मार्केट में जल्द मारेगी एंट्री, टेस्टिंग के दौरान आई नजर
नई Royal Enfield 350cc बाइक बॉबर होगी और इसकी पुष्टि इसके लंबे हैंडलबार और पीछे की फ्लोटिंग सीट...
नाचनवेल ग्रामपंचायतीच्या वतीने पंधराव्या वित्त आयोगातून विविध कामांचे सुरूवात
कन्नड तालुक्यातील ग्रुप ग्रामपंचायत नाचनवेल कोपरवेल कार्यालय यांच्या माध्यमातून पंधराव्या वित्त...
સંસ્કાર વિધાલય બારકોસિયા રોડ નડીયાદ મા સ્વાતંત્ર્ય દિન ની ઉજવણી કરાઇ.
નડીયાદ શહેર મા બારકોસિયા રોડ પર આવેલ સંસ્કાર વિધાલય મા નગરપાલિકાના સભ્ય પરીનભાઈ બ્રહ્મભટ્ટ ના...