उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की डिजिटल मीडिया नीति को मंजूरी दे दी है। सरकार ने पूरी नीति का व्यापक स्वरूप बुधवार को जारी किया। नीति के तहत असामाजिक, अपमानजनक पोस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से लेकर विज्ञापन बंद करने का प्रावधान है। इस नीति को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का एक नया तरीका है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, “हम बांट रहे हैं दाने, गाओ हमारे गाने, जेल तुम्हारा घर है, अगर हुए बेगाने! यही है उप्र की भाजपा सरकार की नयी सोशल मीडिया पॉलिसी का सच। ये तरफदारी के लिए दी जाने वाली भाजपाई घूस है। भाजपा अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए सरकार के चरणों में पड़े रहने वाले, नये जमाने के चारण पैदा करना चाह रही है। भाजपा भ्रष्टाचार की थाली में झूठ परोस रही है। जनता के टैक्स के पैसे से आत्म प्रचार एक नये तरीके का भ्रष्टाचार है। निंदनीय!” नई नीति सरकार की योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तियों/फर्मों को सूचीबद्ध करने और उन्हें विज्ञापन देने के संबंध में है। नीति के तहत निदेशक सूचना को किसी भी राष्ट्र विरोधी, असामाजिक, अपमानजनक पोस्ट के खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसमें प्रासंगिक कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने उस पोस्ट को हटाने तथा पैनल को रद्द करने, विज्ञापन बंद करने से लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई हो सकती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BJP सांसद Brij Bhushan Singh का नया वीडियो वायरल, बच्चों को सुनाया खुद की दबंगई और नकल का किस्सा
BJP सांसद Brij Bhushan Singh का नया वीडियो वायरल, बच्चों को सुनाया खुद की दबंगई और नकल का किस्सा
કોઈપણ વ્યક્તિને મોકલવામાં આવેલા મેસેજ હવે 2 દિવસ માટે WhatsApp પર ડિલીટ કરી શકાશે
વોટ્સએપ યુઝર્સના અનુભવને બહેતર બનાવવા માટે દરરોજ નવા ફીચર્સ રજૂ કરે છે. હવે વોટ્સએપ તેના યુઝર્સ...
उदयपुरकांड- प्रिंसिपल सस्पेंड, क्लास टीचर को एपीओ किया:स्कूल में चाकूबाजी की घटना के बाद शिक्षा विभाग एक्शन मोड में
उदयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानी चौहट्टा की प्रिंसिपल ईशा धर्मावत को निलंबित कर...
Aditya L1 Mission: आदित्य-L1 लॉन्च | लक्षित ऑर्बिट में 4 महीने में पहुंचेगा | ISRO | Hindi News
Aditya L1 Mission: आदित्य-L1 लॉन्च | लक्षित ऑर्बिट में 4 महीने में पहुंचेगा | ISRO | Hindi News
MCN NEWS| वहीवाटीचा रस्ता मोकळा करण्यासाठी शेतकऱ्यांनी केले उपोषण
MCN NEWS| वहीवाटीचा रस्ता मोकळा करण्यासाठी शेतकऱ्यांनी केले उपोषण