जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। 27 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में 279 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।अनंतनाग जिले में कुल 72 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद पुलवामा जिले में 55, डोडा जिले में 41, किश्तवाड़ में 32, शोपियां में 28, कुलगाम में 28, जबकि रामबन में 23 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।पहले चरण के चुनाव में 23.27 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें से 11.76 लाख पुरुष मतदाता और 11.51 लाख महिला मतदाता हैं, साथ ही 60 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं।जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक तीन लिस्ट जारी की हैं। कुल 45 कैंडिडेट उतारे हैं। पार्टी ने 26 अगस्त को सुबह 10 बजे 44 नामों की लिस्ट जारी की थी। विरोध हुआ तो लिस्ट वापस ले ली। इसके दो घंटे बाद 15 नाम की नई लिस्ट जारी की। तीन घंटे बाद सिंगल नाम की एक और सूची आई। मंगलवार को 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। तीसरी लिस्ट में पार्टी ने 26 अगस्त को जारी 28 नाम रिपीट किए हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नागपुर में राहुल गांधी बोले- जाति जनगणना जरूर होगी:कहा- हम आरक्षण में 50% की दीवार भी तोड़ेंगे
राहुल गांधी ने कहा, "देश में जाति जनगणना होगी और इससे दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के साथ हो रहे...
કલ્યાણપુર તાલુકાના તલાટી કમ મંત્રીઓના અચોક્કસ મુદતના આંદોલનને લઇ ગ્રામીણ વિસ્તારમાં અરજદારોને મુશ્કેલી
તલાટી કમ મંત્રીઓના અચોક્કસ મુદતના આંદોલનને લઇ ગ્રામીણ વિસ્તારમાં અરજદારોને મુશ્કેલી
साल 2014 के बाद से देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या हुई दोगुनी, केंद्र सरकार ने जारी किया आंकड़ा
नई दिल्ली, Medical Colleges India: भारत में मेडिकल कॉलेजों की संख्या वर्ष 2014 के...
চৰাইদেউত লোক আদালতৰ আয়োজন
চৰাইদেউ জিলাত ১৩ আগষ্টত ৰাষ্ট্ৰীয় লোক আদালতৰ আয়োজন
সোণাৰি, ৩ আগষ্ট: সমগ্ৰ অসমৰ লগতে চৰাইদেউ...
बहराइच हिंसा, नेपाल बॉर्डर पर सरफराज और तालिब का एनकाउंटर:दोनों को गोली लगी, हालत गंभीर; रामगोपाल की हत्या के आरोपी हैं
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले आरोपी रिंकू सरफराज...