जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। 27 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में 279 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।अनंतनाग जिले में कुल 72 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद पुलवामा जिले में 55, डोडा जिले में 41, किश्तवाड़ में 32, शोपियां में 28, कुलगाम में 28, जबकि रामबन में 23 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।पहले चरण के चुनाव में 23.27 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें से 11.76 लाख पुरुष मतदाता और 11.51 लाख महिला मतदाता हैं, साथ ही 60 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं।जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक तीन लिस्ट जारी की हैं। कुल 45 कैंडिडेट उतारे हैं। पार्टी ने 26 अगस्त को सुबह 10 बजे 44 नामों की लिस्ट जारी की थी। विरोध हुआ तो लिस्ट वापस ले ली। इसके दो घंटे बाद 15 नाम की नई लिस्ट जारी की। तीन घंटे बाद सिंगल नाम की एक और सूची आई। मंगलवार को 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। तीसरी लिस्ट में पार्टी ने 26 अगस्त को जारी 28 नाम रिपीट किए हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ustad Ahmed Hussain-Mohammed Hussain।वो जितना दूर रहे। गज़ल
भारत के मशहूर गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन का गोरखपुर आगमन।
ऐसा अपनापन ही...
વિરમગામ ટાઉન પોલીસ મથકે બેઠક યોજાઈ@live24newsgujarat
વિરમગામ ટાઉન પોલીસ મથકે બેઠક યોજાઈ@live24newsgujarat
ધારીખાતે વિશ્વ સિંહ દિવસની કરવામાં આવી ઉજવણી...વનવિભાગ ના અધિકારીઓ રહેલ હાજર
ધારીખાતે વિશ્વ સિંહ દિવસની કરવામાં આવી ઉજવણી...વનવિભાગ ના અધિકારીઓ રહેલ હાજર
चुनाव से पहले बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा पर बन रहा प्लान, पेंशन से लेकर हेल्थ इंश्योरेंस पर मंथन शुरू
नई दिल्ली। चुनाव से पहले ही नई सरकार के एजेंडा पर काम कर रहे केंद्रीय अधिकारी बुजुर्गों की...