बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी है। बांध का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, हांलाकि कल दोपहर के बाद से पानी की आवक कुछ कम जरूर हुई है। कल रात आठ बजे तक का गेज नापा जाए तो अब तक बांध में 314.21 आरएल मीटर तक जल स्तर हो चुका है। त्रिवेणी नदी का वेग फिलहाल 3.30 मीटर पर चल रहा है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। 27 अगस्त सवेरे छह बजे तक बांध का गेज 314.07 तक पहुंचा था और रात को आठ बजे ये 21 तक रिकॉर्ड किया गया है। यानी एक दिन में चौदह सेंटीमीटर पानी बांध में आया है। इस समय बांध का भराव स्तर कुल क्षमता का करीब 75 प्रतिशत है। यह आंकड़ा जयपुर, टोंक, अजमेर और दौसा जिले के रहने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को खुश करने वाला है। आने वाले दिनों में यानी अगस्त के महीने में अब बांध के क्या हालात होने वाले हैं…..? बांध के कैचमेंट एरिया यानी भीलवाड़ा, अजमेर और आसपास के जिलों में फिलहाल तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। ऐसे में बांध में अब इस महीने पानी की ज्यादा आवक नहीं होने वाली है।अगले महीने यानी सितबंर के पहले सप्ताह में लगभग पूरे प्रदेश में ही भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अब बांध को पूरी तरह से भरने के लिए अगले महीने तक का इंतजार करने होगा। उल्लेखनीय है कि इस बार बांध में पिछले साल की तुलना में पानी की ज्यादा आवक हुई है। इस बार उम्मीद लगाई जा रही थी कि बांध के दरवाजे खोले जा सकते हैं और बांध ओवरफ्लो हो सकता है। हांलाकि ऐसा इस महीने मे होता दिखाई नहीं दे रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
DISTRICT ADMINISTRATION THOUBAL ORGANISES MEGA SOCIAL SERVICE CAMP AT KHONGJOM WAR MEMORIAL COMPLEX
THOUBAL: In connection with the celebration of Jananeta Hijam Irawat Day, 2022, the District...
चाइनीज मांझे से लोग घायल हो रहे बार बार,कार्यवाही हो इसे मानकर धारदार हथियार : राकेश नायक
भाजपा नेता और किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे बूंदी दौरे पर हुआ ऐतिहासिकस्वागत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे बूंदी दौरे पर हुआ ऐतिहासिकस्वागत
'गारंटी देता हूं ऐसी कार्रवाई होगी, जिससे प्रदर्शनकारियों को होगा पछतावा', ब्रिटेन में दंगों के बीच PM स्टार्मर की चेतावनी
ब्रिटेन के अलग-अलग शहरों में तीन बच्चियों की मौत के बाद से दंगे जारी है। प्रदर्शनकारियों का विरोध...
ખેડા સીરપ કાંડને પગલે જિલ્લા પોલીસ એકશનમાં, હાલોલ,કાલોલ,ગોધરા ખાતે મેડિકલ સહિતની દુકાનોમાં સધન ચેકિંગ હાથ ધરાયું.
ગુજરાત રાજ્યના ખેડા જિલ્લામાં નશાકારક આયુર્વેદિક ઘાતક સીરપનું સેવન કરવાને કારણે છ જેટલા યુવાનોના...