बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी है। बांध का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, हांलाकि कल दोपहर के बाद से पानी की आवक कुछ कम जरूर हुई है। कल रात आठ बजे तक का गेज नापा जाए तो अब तक बांध में 314.21 आरएल मीटर तक जल स्तर हो चुका है। त्रिवेणी नदी का वेग फिलहाल 3.30 मीटर पर चल रहा है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। 27 अगस्त सवेरे छह बजे तक बांध का गेज 314.07 तक पहुंचा था और रात को आठ बजे ये 21 तक रिकॉर्ड किया गया है। यानी एक दिन में चौदह सेंटीमीटर पानी बांध में आया है। इस समय बांध का भराव स्तर कुल क्षमता का करीब 75 प्रतिशत है। यह आंकड़ा जयपुर, टोंक, अजमेर और दौसा जिले के रहने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को खुश करने वाला है। आने वाले दिनों में यानी अगस्त के महीने में अब बांध के क्या हालात होने वाले हैं…..? बांध के कैचमेंट एरिया यानी भीलवाड़ा, अजमेर और आसपास के जिलों में फिलहाल तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। ऐसे में बांध में अब इस महीने पानी की ज्यादा आवक नहीं होने वाली है।अगले महीने यानी सितबंर के पहले सप्ताह में लगभग पूरे प्रदेश में ही भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अब बांध को पूरी तरह से भरने के लिए अगले महीने तक का इंतजार करने होगा। उल्लेखनीय है कि इस बार बांध में पिछले साल की तुलना में पानी की ज्यादा आवक हुई है। इस बार उम्मीद लगाई जा रही थी कि बांध के दरवाजे खोले जा सकते हैं और बांध ओवरफ्लो हो सकता है। हांलाकि ऐसा इस महीने मे होता दिखाई नहीं दे रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुई Ducati DesertX Rally बाइक, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
लग्जरी बाइक निर्माता Ducati की ओर से भारत में बेहद दमदार बाइक्स को बेहतरीन फीचर्स के...
PM Modi inaugurates Atal Setu: समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल की शुरुआत | Atal Setu Inauguration
PM Modi inaugurates Atal Setu: समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल की शुरुआत | Atal Setu Inauguration
અમરેલી ની આંગડિયા પેઢી માંથી ૪ વર્ષ પહેલા રૂપિયા અગિયાર લાખ પાંચ હજાર તેમજ મોટરસાઇકલ ની ચોરી કરનાર ચોર આખરે ૪ વર્ષ બાદ ઝડપાયો.
આ કામનો આરોપી.
રમેશભાઈ મોહનભાઇ ચાંડેચરા ફરીયાદી ની શેઠ મહેન્દ્ર અરવિંદ આંગડીયા પેઢી...
गजरौला में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर चार बच्चों की मौत, गड्डे से निकाले शव, कांप गया लोगों का कलेजा
ईंट-भट्टे के गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। चारों की उम्र दो से सात साल के बीच...