ग्राम पंचायत श्रीरामपुरा में तालाब की पाल टूटने की कगार पर है। राजाराम गुर्जर ने बताया कि सोमवार की रात को हुई बारिश के बाद तालाब की पाल टूटने की कगार पर पहुंच गया है। इस तालाब की दूसरी तरफ ढाणीया और इस तालाब से निकलने वाला पानी घरों एवं फसलों के लिए मुसीबत बन सकता है। ग्रामीणों ने तालाब की पाल टूटने की सूचना प्रशासन को दे दी। सूचना देने के बावजूद भी कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। बारिश के बाद भरे तालाब की पाल तक पानी पहुंच चुका है। ऐसे में अब सिर्फ थोड़ी और बारिश या पानी के दबाव से ही आसपास के घर व फसलों में पानी भरने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीण लोग अपने स्तर पर पाइप लगाकर पानी की निकासी कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि दतवास में आसपास के क्षेत्र में सोमवार से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण आस पास के क्षेत्र पहले से ही जलमग्न है। ऐसे में इतने बड़े तालाब के टूटने से बाढ़ के हालात बन जाएंगे। ग्रामीणों ने इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को सूचना दे दी। तालाब का क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि तालाब की पाल टूटने पर पानी बहुत दूर तक नुकसान पहुंचाएगा। आसपास के खेत पहले से पानी से भरे हुए है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से तालाब टूटने की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
શ્રી નવદુર્ગા વિદ્યાલય, પાદરડી માં પ્રજાસત્તાક પર્વ ની કરાઈ ઉજવણી
સમગ્ર દેશમાં ૭૫ માં પ્રજાસત્તાક પર્વની ઉજવણી ધામધૂમ પૂર્વક કરવામાં આવી...
OPS প্ৰবৰ্তনৰ দাবীৰে মুখ্যমন্ত্ৰীলৈ স্মাৰক পত্ৰ প্ৰেৰন ৰহা আঞ্চলিক কৰ্মচাৰী পৰিষদৰ।
সদৌ অসম কৰ্মচাৰী পৰিষদৰ আহ্বান মৰ্মে ৰহা আঞ্চলিক কৰ্মচাৰী পৰিষদে আজি ৰহা সমজিলা আয়ুক্তৰ জৰিয়তে...
નારાયણ રાઠવાએ પત્રકાર પરિષદ યોજી શું કહ્યું જુઓ DAILY BODELI NEWS
નારાયણ રાઠવાએ પત્રકાર પરિષદ યોજી શું કહ્યું જુઓ DAILY BODELI NEWS
नमाना में दिनभर रही धूप, शाम को बरसात ने भिगोया
नमाना क्षेत्र व आसपास के गांव में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही थी ,लेकिन शाम 6:00...
ડીસાના મહાકાળી માતાજી ના મંદિર સામે અકસ્માત સર્જાયો..
બનાસકાંઠા જીલ્લામાં વધતી જતી અકસ્માતની ઘટના વચ્ચે વધુ એક અકસ્માતની ઘટના ડીસા મહાકાળી માતાના મંદિર...