कृषि मंडी व्यापार मंडल ने मंडी सचिव कमलकुमार सौनी को ज्ञापन सौंपकर मंडी परिसर में स्थित चुग्गा घर पर टीन शेड लगवाने एवं सभी ब्लॉकों में शौचालय बनवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि मंडी परिसर में वर्ष 1984 में चुग्गा घर का निर्माण करवाया गया था। बरसात के दिनों में चुग्गा घर में पानी की वजह से पक्षियों के लिए डाला गया अनाज खराब हो जाता है। इसलिए चुग्गा घर पर टीन शेड लगाया जाए जिससे बरसात में भी पक्षियों को खाने के लिए दाना मिल सके। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में सीजन के समय बहुतायात में किसान अपना माल बेचने के लिए आते हैं। इसके अलावा महिला कृषक भी मंडी में आती रहती हैं। लेकिन उनके लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से मंडी परिसर में स्थित सभी ब्लॉकों में शौचालय निर्माण करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापारी पवन चंवरिया, सुशील गिंदोड़ी, मनोज पहाड़ी, आशीष टोडवाल, सोनू सिरस, रौनक बोहरा, राजेंद्र चौधरी, बुद्धराम चौधरी, मोनू पाटनी व रोहित टोडवाल सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मोदींचे गोल्डन गिफ्ट : आ. मोहिते पाटील
सणासुदीच्या काळात पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी देशातील गोरगरिबांना गोल्डन गिफ्ट दिलं आहे असे मत...
Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू के आखिरी चरण में ऑगर मशीन खराब, आज सुरंग से निकलेंगे 41 मजदूर?
Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू के आखिरी चरण में ऑगर मशीन खराब, आज सुरंग से निकलेंगे 41 मजदूर?
Car Price Hike: 1 जनवरी 2025 से महंगा हो जाएगा गाड़ी खरीदना, Mahindra से लेकर Maruti Suzuki तक बढ़ाएंगी दाम
नए साल 2025 से भारत में बिकने वाली सभी गाड़ियां महंगी होने जा रही है। वहीं भारतीय ऑटोमेकर...
વડાપ્રધાન ના કાફલા ને લઇ ને જે રૂટ ઉપર થી નીકળવા ને છે તે રૂટ ઉપર કાફલા સાથે રિહસલ કરવામાં આવ્યું
ભાવનગર મા ભારત ના વડપ્રધાન શ્રી પધારી રહ્યાં છે
આવતીકાલ 29 સપ્ટેમ્બર ના રોજ...
Elon Musk Mega Plan : पहले भारत क्यों नहीं आई टेस्ला और अब क्यों आना चाहती है?
Elon Musk Mega Plan : पहले भारत क्यों नहीं आई टेस्ला और अब क्यों आना चाहती है?