बूंदी। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह देई अस्पताल से रेफर होकर आए 55 वर्षीय अधेड की अस्पताल पहुंचने के बाद वार्ड में शिफ्ट करते समय मौत हो गई। उसके बाद मृतक के परिजनों ने चिकित्सको पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के पुत्र बुद्धि सेन ने बताया कि मेरे पिताजी रामदेव सेन को सुबह सांस की समस्या होने पर देई अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। जहां से एंबुलेंस पर ऑक्सीजन लगाकर बूंदी लेकर पहुंचे थें। लेकिन सुबह 7 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें देखा और ऑक्सीजन के बिना ही वार्ड में शिफ्ट करने व भर्ती पर्ची बनाने को कहा। मेरे द्वारा चिकित्सक से सांस की समस्या होने के चलते ऑक्सीजन लगाकर अंदर ले जाने की बात कही तो चिकित्सक द्वारा मुझे डांट दिया। मैं पर्ची बनाने चला गया और मेरे परिजन पिताजी को लेकर वार्ड में शिफ्ट करने ही जा रहे थे की रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सेन ने ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण मेरे पिता की जान गई है। परिजनों के अनुसार लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी की 32वीं पुण्यतिथि पर गीता भवन में खाद्य सामग्री का वितरण
मानव कल्याण समिति, ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, समर्पण कोटा डेवलपमेंट फॉर्म ,सुमित्रा देवी ट्रस्ट व बाल...
हत्ता नाईक येथे पशुवैद्यकीय अधिकारी यांनी लम्पींग स्किन डिसीज रोगा संदर्भात नागरिकांना केले मार्गदर्शन
हत्ता नाईक येथे पशुवैद्यकीय अधिकारी यांनी लम्पींग स्किन डिसीज रोगा संदर्भात नागरिकांना केले...
પૂર્વ પ્રદેશ અધ્યક્ષ કોંગ્રેસ ધારાસભ્ય અમિતભાઈ ચાવડા કહું ઓબીસી જોડે કરી રહ્યા છે ભેદભાવ સરકાર
પૂર્વ પ્રદેશ અધ્યક્ષ કોંગ્રેસ ધારાસભ્ય અમિતભાઈ ચાવડા કહું ઓબીસી જોડે કરી રહ્યા છે ભેદભાવ સરકાર
સેવા સેતુ કાર્યક્રમ યોજાયો
ખેડબ્રહ્મા શહેરમાં અને તાલુકામાં આવેલા મીડિયાના મિત્રોને કોઈપણ જાતનું વ્યક્તિગત આમંત્રણ...
#2023 मौसम की जानकारी, आप को देखना जरूरी है, हमारे चैनल को लाइक, शेयर, फॉलो, subscribe जरूर करे
#2023 मौसम की जानकारी, आप को देखना जरूरी है, हमारे चैनल को लाइक, शेयर, फॉलो, subscribe जरूर करे