केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर पहुंचे. गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जोधपुर में नाबालिग के साथ हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण हैं. शेखावत ने कहा कि इस तरह के हालात बिल्कुल ही स्वीकार्य नहीं हैं. प्रशासन को तुरंत इस बात पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए. शेखावत ने कहा कि अगर आधिकारिक चूक हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार जो भी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सरकार करे. "मैंने प्रशासन और सरकार से भी आग्रह किया है कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाए और सबसे सख्त सजा मिले." इसके अलावा हरियाणा में हो रहे चुनाव को लेकर शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव गंभीरता के साथ लड़ती है और मुझे पूरा भरोसा है कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 साल से हरियाणा व देश में प्रगति की है, जिससे हरियाणा में भी परिवर्तन हुआ है. हरियाणा में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार लगातार सरकार बनाएगी. जोधपुर आए गजेंद्र सिंह शेखावत देश के मशहूर कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઘાટવડ ગામે માનવ ભક્ષી દીપડાએ હુમલો કરતા મહિલાનું મોત
ગીર સોમનાથ જિલ્લાના કોડીનાર તાલુકાના ઘાટવડ ગામે રાત્રિના સમયે કપડાં ધોવા ગયેલી મહિલા પર દિપડાએ...
राजस्थान सरकार का बड़ा कदम, ACEO ग्रामीण विकास के 33 पद सृजित, आदेश जारी
राजस्थान सरकार ने 33 जिलों की जिला परिषदों में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण विकास के...
ખંભાત કતકપુર વિસ્તારમાં એક મહિલા ૩ લીટર દેશીદારૂ સાથે ઝડપાતા ગુનો નોંધાયો.
ખંભાત કતકપુર વિસ્તારમાં એક મહિલા ૩ લીટર દેશીદારૂ સાથે ઝડપાતા પોલીસે ગુનો નોંધી કાયદેસરની...
'एप्पल ने ये एडवाइजरी 150 देशों में जारी की', कई नेताओं के फोन हैकिंग दावे पर अश्विनी वैष्णव बोले- मामले की तह तक जाएगी सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई...
JETPUR જેતપુરમાં પણ આંગણવાડી બહેનો હડતાલમાં જોડાઈ 14-09-2022
JETPUR જેતપુરમાં પણ આંગણવાડી બહેનો હડતાલમાં જોડાઈ 14-09-2022