तूंगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिजुरिया ब्राह्मणान के ग्राम बिशनसिंहपुरा में कानोता बांध का ओवरफ्लो पानी ढूंढ नदी बहाव क्षेत्र में होते हुए मनरेगा में निर्मित कच्चे बांध को भरने के बाद ढूंढ नदी और जयपुर से आ रही द्रव्यवती नदी का संगम हो गया। दोनों नदियों के संगम होने के बाद क्षेत्र से आगे यह नदी ढूंढ नदी के नाम से ही जानी जाती है। ढूंढ नदी क्षेत्र में ग्राम पंचायत सांभरिया, हरिपुरा होते हुए चाकसू उपखंड के छांदेल में होकर आगे बढ़ती है उसके बाद पौराणिक ढूंढ नदी मोरल नदी में जाकर मिल जाती है। बांध के पूरा भर जाने के बाद दिन-रात सैकड़ों लोग बांध के मजबूती के लिए पाळ की चौड़ाईकरण कार्य में लगे हुए हैं। सरपंच रामकन्या मीणा, समाजसेवी कार्यकर्ता गिरिराज मीणा, मुकेश मीणा, कैलाश चेयरमैन समेत सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहे। खिजुरिया ब्राह्मणान ग्राम विकास अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि बांध के भराव को देखते हुए इसको आगामी समय में पक्का कराने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भिजवाया गया है। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से चल रहे पाळ चौड़ाईकरण, मरम्मत कार्य को पंचायत प्रशासन द्वारा लगातार जारी रखा जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री और जिला परिषद सदस्य रामकेश मीणा ने रविवार दोपहर को बिशनसिंहपुरा बांध का जायजा लिया, इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों को बांध की स्थिति से अवगत कराया तथा ग्रामीणों को बांध को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Karnataka Politics: कल कर्नाटक के नेताओं-मंत्रियों से मिलेगा कांग्रेस नेतृत्व, डीके शिवकुमार ने बताई वजह
बेंगलुरु, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने...
Entertainment News: Fukrey 3 हुई Theaters में रिलीज, सामने आया Audience का Review l Pulkit Samrat l
Entertainment News: Fukrey 3 हुई Theaters में रिलीज, सामने आया Audience का Review l Pulkit Samrat l
फलों को भी खाने का होता है सही तरीका और समय, नहीं किया फॉलो तो हो सकती हैं बीमारियों का शिकार
फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दिन में एक से दो सीजनल फल जरूर खाने चाहिए।...