गुंसी-गांव कनेसर में सुनारा रोड के नजदीक पानी का भराव होने से गांव के कई मकानों में बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी है। ग्रामीण रामदयाल यादव, रामावतार सैनी, रामकिशोर सैनी, गणपत सैनी व लक्ष्मीनारायण सैनी ने बताया कि क्षेत्र में इस वर्ष बारिश बहुत ज्यादा हुई है जिसके चलते गांव से सटे खेतों में करीब पांच फीट पानी का भराव हो चुका है। एक ओर सुनारा सडक़ मार्ग है तो इसी से निकलता एक कृपालपुरा रोड है। दोनों के बीच इस पानी का जमावड़ा है। पानी की निकासी नहीं होने से पानी पीडि़तो के मकानों के पीछे वाले हिस्सों में नुकसान पहुंचा रहा है। दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी है। पीडि़तो ने बताया कि पानी के भराव से मकानों को ढहने का भय सताता रहता है। उन्होंने बताया कि पानी से कृपालपुरा एवं कनेसर गांव की करीब 200 बीघा में बोई गई फसल भी नष्ट हो चुकी है। इसी प्रकार बीपीएल विधवा महिला बिमला रैगर का इंदिरा आवास योजना से बना हुआ मकान पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। बाहर निकलने के लिए परिवार को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। वही पानी के भराव से बद्री यादव के मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई पीडि़तों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर पानी की निकासी एवं मकानों में हुए नुकसान की मदद की गुहार लगाई है। ग्राम विकास अधिकारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि उपखंड अधिकारी के निर्देशों पर पानी के जमावड़े बने हालात एवं नुकसान का जायजा लेकर उपखंड कार्यालय में रिपोर्ट पेश कर दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના જૂનાડીસામાં નકલી ઇન્કમ ટેક્સ અધિકારી બની સોની પરિવાર સાથે લાખોની છેતરપિંડી કરનાર 4 શખ્સોને એલ.સી.બી. પોલીસે ઝડપ્યા
ડીસા તાલુકાના જૂનાડીસામાં 3 દિવસ અગાઉ શખ્સો ગાડી લઇને એક સોની પરિવારના ઘરે નકલી ઇન્કમ ટેક્સ...
जबरदस्त कैमरा के साथ जल्द आ रहा है इस कंपनी का दमदार स्मार्टफोन, कीमत भी होगी सस्ती
Tecno की Camon 30 सीरीज को ऑफिशियल टीज किया जा चुका है। यह भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली...
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को किया खारिज
NEET UG परीक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला...
Breaking News: Chhattisgarh के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल
Breaking News: Chhattisgarh के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल
દિયોદર બંધને લઈને અર્બુદા સેના દ્રારા અપાયેલા અલ્ટીમેટમ ને લઈને દિયોદર ના વેપારીઓ દ્વારા મિશ્ર પ્રતિસાદ મળ્યો
દિયોદર બંધને લઈને અર્બુદા સેના દ્વારા અપાયેલા અલટીમેટમ ને લઈને દિયોદર ના વેપારીઓ દ્વારા મિશ્ર...