गुंसी-गांव कनेसर में सुनारा रोड के नजदीक पानी का भराव होने से गांव के कई मकानों में बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी है। ग्रामीण रामदयाल यादव, रामावतार सैनी, रामकिशोर सैनी, गणपत सैनी व लक्ष्मीनारायण सैनी ने बताया कि क्षेत्र में इस वर्ष बारिश बहुत ज्यादा हुई है जिसके चलते गांव से सटे खेतों में करीब पांच फीट पानी का भराव हो चुका है। एक ओर सुनारा सडक़ मार्ग है तो इसी से निकलता एक कृपालपुरा रोड है। दोनों के बीच इस पानी का जमावड़ा है। पानी की निकासी नहीं होने से पानी पीडि़तो के मकानों के पीछे वाले हिस्सों में नुकसान पहुंचा रहा है। दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी है। पीडि़तो ने बताया कि पानी के भराव से मकानों को ढहने का भय सताता रहता है। उन्होंने बताया कि पानी से कृपालपुरा एवं कनेसर गांव की करीब 200 बीघा में बोई गई फसल भी नष्ट हो चुकी है। इसी प्रकार बीपीएल विधवा महिला बिमला रैगर का इंदिरा आवास योजना से बना हुआ मकान पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। बाहर निकलने के लिए परिवार को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। वही पानी के भराव से बद्री यादव के मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई पीडि़तों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर पानी की निकासी एवं मकानों में हुए नुकसान की मदद की गुहार लगाई है। ग्राम विकास अधिकारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि उपखंड अधिकारी के निर्देशों पर पानी के जमावड़े बने हालात एवं नुकसान का जायजा लेकर उपखंड कार्यालय में रिपोर्ट पेश कर दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Punjab में Congress को बड़ा झटका, BJP मेंं शामिल हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू | Aaj Tak
Breaking News: Punjab में Congress को बड़ा झटका, BJP मेंं शामिल हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू | Aaj Tak
World Hypertension Day 2024: शरीर में ही छिपे होते हैं हाई बीपी के ये 6 संकेत, घातक हो सकती है इनकी अनदेखी
इन दिनों लोग तेजी से कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)...
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 105वें स्थान पर:पाकिस्तान हमसे पीछे, लेकिन नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश की हालत हमसे बेहतर
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) की 2024 की लिस्ट में इस साल भारत 127 देशों में 105वें नंबर पर है। पिछले...
বালিপৰা চাৰিদুৱাৰত বানৰ ভয়ংকৰ ৰূপ( দৃশ্য-7 ) #baliparaflood #thevoiceofchariduar #SharePost #flood
বালিপৰা চাৰিদুৱাৰত বানৰ ভয়ংকৰ ৰূপ( দৃশ্য-7 ) #baliparaflood #thevoiceofchariduar #SharePost #flood
महिला सिपाही को चढ़ा सोशल मीडिया का जुनून, भूल गई वर्दी की मर्यादा #UP #Police
महिला सिपाही को चढ़ा सोशल मीडिया का जुनून, भूल गई वर्दी की मर्यादा