केंद्र सरकार के नई पेंशन स्कीम के बाद यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाने के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- UPS में U का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है।खड़गे ने X पर कहा- 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जनता की शक्ति पीएम के सत्ता के अहंकार पर हावी हुई है। सरकार ने पहले बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन/इंडेक्सेशन का फैसला वापस लिया।इसके बाद ब्रॉडकास्टिंग बिल, UPSC के उच्च पदों पर लेटरल एंट्री का फैसला भी वापस लिया। हम सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करते रहेंगे। 140 करोड़ भारतीयों को इस सरकार से बचाते रहेंगे।दरअसल, केंद्र सरकार शनिवार को न्यू पेंशन स्कीम (NPS) की जगह यूनिफाइड पेंशन स्कीम लेकर आई। UPS एक अप्रैल 2025 से लागू होगी। इससे 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा।शिवसेना उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने कहा- विपक्ष के दबाव के कारण सरकार ने UPS को अपूव किया है। इस बार भाजपा सिर्फ 240 सीटें जीती हैं। इसलिए उन्होंने सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों के लिए स्कीम लाई है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- भाजपा को अब होश आया है। भाजपा अब अग्निवीर योजना जैसे अपने अन्य फैसले भी जल्द ही वापस लेगी। यह साबित हो गया है कि विपक्ष जो कह रहा था, वह सही था। केंद्र सरकार ही केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का दमन कर रही थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया। इसी के बाद भाजपा को होश आया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राहुल गांधी ने DTC BUS में यात्रा कर सुनी ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल की समस्याएं
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में यात्रा की।...
ડીસા ગાંધીચોક વિસ્તારમાં તેલની દુકાનમાં લાગી આગ..
ડીસા ગાંધીચોક વિસ્તારમાં તેલની દુકાનમાં લાગી આગ..
चेन्नई-जाफना के बीच इस दिन से रोजाना उड़ानें होंगी शुरू, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की घोषणा
कोलंबो, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की है कि 16 जुलाई से...
মন্ত্ৰীৰ নাম লৈ অবৈধ কাম কৰি থকা সকলৰ বিৰুদ্ধে আৰক্ষীক কঠোৰ হবলৈ মৰাণত আহ্বান মন্ত্ৰী যোগেন মহনৰ
মন্ত্ৰীৰ নাম লৈ অবৈধ কাম কৰি থকা সকলৰ বিৰুদ্ধে আৰক্ষীক কঠোৰ হবলৈ মৰাণত আহ্বান মন্ত্ৰী যোগেন মহনৰ
सालेगांव येथे संत भगवान बाबा युवक संघटनेच्या वतीने विविध कार्यक्रमाचे आयोजन
सालेगांव येथे संत भगवान बाबा युवक संघटनेच्या वतीने विविध कार्यक्रमाचे आयोजन