राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने आज यानी शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में साइक्लोथॉन में हिस्सा लेकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और बिजली के दुरुपयोग पर भी चिंता जताई. इस साइक्लोथॉन का आयोजन हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन ने किया था. इसमें राज्य भर से युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए. इस साइकिल मैराथन को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर स्टेडियम से रवाना किया. जिसके बाद यह रैली एसएमएस स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट हॉल पर समाप्त हुई.इस अवसर पर सीएम ने वहां मौजूद लोगों को पीएम के अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' की याद दिलाई. साथ ही लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की.इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं. ये हमें शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा रखते हैं. पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने आगे कहा कि हम अपने निजी जीवन में भी वाहनों के जरिए प्रदूषण फैलाते हैं. ऐसे में इसे कम करना और इससे होने वाले नुकसान की भरपाई करना हमारी जिम्मेदारी है.इसलिए इसके लिए अधिक संख्या में पेड़ लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहें.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Grammy 2024 Winners: 'भारत को गर्व है', जाकिर हुसैन-शंकर महादेवन की ग्रैमी जीत पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी
Grammy 2024 Winners: 2024 के ग्रैमी अवार्ड्स में भारत का जलवा देखने को मिला। तबला वादक जाकिर...
क्षणिक प्रक्रियेमध्ये पालकांनी सहभागी व्हावे -सौ भावनाताई नखाते
पाथरी (वार्ताहार) विद्यार्थी प्रगती साधण्यासाठी शाळेतील शिक्षकांसोबतच पालकांनी ही शैक्षणीक...
માલવણ ચોકડી પાસે કચ્છ તરફથી આવી રહેલા ટ્રેલરે રાહદારીને ટક્કર મારી : શખ્સ ગંભીર રીતે ઈજાગ્રસ્ત
માલવણ ચોકડી પાસે કચ્છ તરફથી આવી રહેલા ટ્રેલરે રાહદારીને ટક્કર મારી : શખ્સ ગંભીર રીતે ઈજાગ્રસ્ત
বিলাসী বাহন ক্ৰয় কৰাৰ অফাৰ হিচাবে মহিলাক নৈশ যাপনৰ প্ৰস্তাৱ চিকিৎসকৰ !
বিলাসী বাহন ক্ৰয় কৰাৰ অফাৰ হিচাবে মহিলাক নৈশ যাপনৰ প্ৰস্তাৱ চিকিৎসকৰ ! | ডিব্ৰুগড়ত লজ্জাজনক...