राजस्थान राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रतिस्थापन उम्मीदवार सुनील कोठारी ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है. जिससे पार्टी के दूसरे उम्मीदवार व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है.उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. निर्दलीय उम्मीदवार बबीता वाधवानी का नामांकन पत्र गुरुवार को जांच के दौरान रद्द कर दिया गया और अब बिट्टू मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं. वहीं कांग्रेस ने इस उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.बता दें कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है. तीन सितंबर को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होना है और उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी. चुनावी प्रक्रिया 6 सितंबर तक पूरी हो जाएगी. कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के द्वारा खाली की गई सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है. रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम दिवंगत बेअंत सिंह के पोते हैं. वे कांग्रेस की टिकट पर 2009, 2014 और 2019 में लुधियाना सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से हार का सामना करना पड़ा था.चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने बिट्टू को तबज्जों देते हुए उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का पद दिया. पंजाब की तरफ से बिट्टू एकमात्र नेता है जिन्हें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है. उन्हें रेल मंत्रालय व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद दिया गया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઇસ્કોન બ્રિજ ઉપર અકસ્માત જોવા ઉભેલા ટોળા પર જેગુઆર કાર ફરી વળી, કોન્સ્ટેબલ સહિત 9નાં મોત, મૃતકોમાં બોટાદ, સુરેન્દ્રનગરના યુવકો સામેલ
અમદાવાદ ઇસ્કોન બ્રિજ પર મોડી રાત્રે ગોઝારો અકસ્માત સર્જાયો છે. આ અકસ્માત અમદાવાદમાં સૌથી મોટો ગણી...
ಚಿಕ್ಕಬಳ್ಳಾಪುರದಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿ ಸರ್ಕಾರದಲ್ಲಿ ಹಂಚಿಕೆ ಮಾಡಿದ್ದ ಹಕ್ಕುಪತ್ರ ಅನಧಿಕೃತ- ಜಮೀರ್ ಅಹಮದ್ ಖಾನ್
ಬೆಂಗಳೂರು : ಚಿಕ್ಕ ಬಳ್ಳಾಪುರ ಜಿಲ್ಲೆಯಲ್ಲಿ ಹಿಂದಿನ ಸರ್ಕಾರದ ಅವಧಿಯಲ್ಲಿ ಆರೋಗ್ಯ ಸಚಿವರ ಭಾವಚಿತ್ರ ಮುದ್ರಿಸಿ...
मुख्य रस्त्यावरील अतिक्रमन काढण्यासाठी राष्ट्रक्रांती संआंदोलनात सहभागी होणार संस्थापक अ.रणजित पाटील
मुख्य रस्त्यावरील अतिक्रमन काढण्यासाठी राष्ट्रक्रांती संआंदोलनात सहभागी होणार संस्थापक अ.रणजित पाटील
কোকৰাঝাৰৰ পাটগাওত অনুষ্ঠিত হ'ব বড়ো সাহিত্য সভাৰ ৬২ তম অধিবেশন
https://youtu.be/DMTMIBsViGk
কোকৰাঝাৰ অক্টোবৰ ৮: অহা ২০২৩ চনৰ ১০ ফেব্ৰুৱাৰী পৰা কোকৰাঝাৰৰ...