कांग्रेस के नवमनोनीत सुमेरपुर नगर अध्यक्ष मेवाड़ा का गर्मजोशी से स्वागत

- कांग्रेस कमेटी की ओर से सुमेरपुर में आयोजित किया गया स्वागत कार्यक्रम

सुमेरपुर। कांग्रेस के सुमेरपुर नगर अध्यक्ष पद पर नवमनोनीत सुभाष मेवाड़ा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कस्बे के जालोर चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित परिहार ने नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा का स्वागत कार्यक्रम रखा, जिसमें ललित परिहार ने साफा व माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने जोश व हर्ष के साथ नवमनोनीत अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत करने के साथ आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सुभाष की नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल का कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान रखने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही भरोसा जताया कि सुभाष मेवाड़ा प्रदेश नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे। यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष भरत बोराणा ने बताया कि मेवाड़ा के अध्यक्ष बनने से सुमेरपुर नगर में कांग्रेस पार्टी और अधिक सुदृढ़ बनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह राजपुरोहित निम्बाड़ा, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष सुमेरसिंह राजपुरोहित, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया, महेश परिहार, जाफरभाई सिलावट ने सुभाष मेवाड़ा को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उपस्थित हिम्मत गहलोत, महावीर माली, युवा नेता मुकेश माली, युवा नेता भीखाराम घांची, हिम्मत घांची, अरविंद मेघवाल, किट्टू कुमावत, बबलू छिपा, अजय माली, अजय सांवरिया, भावेश सेन, प्रकाश मेघवाल, रूपाराम मीणा, जगदीश, छोटू खां, हितेश कुमार, नरपत कुमार, रमेश मीणा, हंसराज मिस्त्री, ईश्वरसिंह, नंदलाल, अनिल सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

............................................